लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 24 घंटे में चार आतंकी ढेर, पुलवामा और कुलगाम में सुरक्षाबलों की कार्रवाई

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 12, 2022 09:43 IST

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों द्वारा कुलगाम में शुक्रवार को रात भर चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को मारा गया जबकि पुलवामा में रविवार तड़के तक कुल तीन आतंकी मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम में एक आतंकी और पुलवामा में तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों मे मार गिराया।पुलवामा में मारे गए आतंकियों की पहचान जुनेद शीरगोजरी, फैजल नजीर बट और इरफान अहमद मलिक के तौर पर हुई है।पुलवामा में मारे गए आतंकियों के कब्जे से दो एके 47 राइफल और एक पिस्तौल बरामद हुई है।

जम्मू: कश्मीर में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके साथ ही इस साल अभी तक कुल 103 आतंकी मारे जा चुके हैं।

सुरक्षाबलों द्वारा कुलगाम में शुक्रवार को रातभर चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मारा गया जबकि पुलवामा में रविवार तड़के तक कुल तीन आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद किए गए हैं। कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रविवार को बयान जारी करते हुए बताया कि शनिवार को पुलवामा के द्रबगाम इलाके में एक आतंकी को मार गिराया गया था। रात भर से जारी मुठभेड़ के बाद अभी तक तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। फिलहाल अभी भी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

इसी बीच कश्मीर के आइजी विजय कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलवामा मुठभेड़ के तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। इनकी पहचान जुनेद शीरगोजरी, फैजल नजीर बट और इरफान अहमद मलिक निवासी पुलवामा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो एके 47 राइफल और एक पिस्तौल बरामद हुई है।

कुलगाम के खांदीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार की रात तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की ओर से जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।

रातभर चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी रशिक अहमद गनेई निवासी कुलगाम को मार गिराने में सफलता मिली। उसके पास से थ्री नॉट थ्री राइफल, पिस्टल, हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि हिजबुल दहशतगर्द को मार गिराने के साथ कार्रवाई समाप्त कर दी गई।

वहीं, पुलवामा जिले के द्रबगाम में शनिवार की शाम आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क जवानों ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया