लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः चार और आतंकी ढेर, दो दिनों में 11 मारे, विजय कुमार बोले- मिशन जारी रहेगा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 21, 2022 17:35 IST

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकी मार गए हैं। इनमें से एक की पहचान माजिद नजीर के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदो आतंकियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। आतंकी माजिद जैश-ए-मोहम्मद के साथ जुड़ा था और सब इंस्पेक्टर फारूक मीर की हत्या में शामिल था। सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं जबकि पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है। पिछले 48 घंटों में आतंकियों के खिलाफ जो मुहिम छेड़ी गई है उसमें 11 आतंकियों को मार गिराया गया हे जबकि अभी भी दो जगह मुठभेड़ें चल रही हैं। आज मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी सब इंस्पेक्टर फारूक मीर की हत्या में शामिल था।

मंगलवार को उतरी कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया। वहीं, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में भी दो आतंकियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकी मार गए हैं। इनमें से एक की पहचान माजिद नजीर के तौर पर हुई है।

आतंकी माजिद जैश-ए-मोहम्मद के साथ जुड़ा था और सब इंस्पेक्टर फारूक मीर की हत्या में शामिल था। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं जबकि पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया।

पुलवामा में मारे गए दो आतंकवादियों में एक आतंकी माजिद नजीर भी शामिल है, उसी ने पांपोर में पुलिस सब इंस्पेक्टर फारूक मीर की हत्या की थी। मुठभेड़ के बाद आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सोपोर और पुलवामा में सर्च आपरेशन चला, लेकिन जब इस बात की पुष्टि हो गई कि कोई ओर आतंकवादी इलाके में मौजूद नहीं है, तो अभियान को समाप्त कर दिया गया। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं