लाइव न्यूज़ :

J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने हथियार लेकर भागने वाले दो पुलिस अधिकारियों सहित चार आतंकियों को किया ढेर

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 7, 2019 10:28 IST

जम्मू-कश्मीरः गुरुवार दोपहर पुलवामा के पंजरण लासिपोरा इलाके में आतंकियों के छुपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। 

Open in App

सुरक्षाबलों ने पुलवामा में 12 घंटों के भीतर जैश-ए-मुहम्‍मद के चार आतंकियों को ढेर कर दिया। इनमें वे दो विशेष पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं जो अपने हथियार लेकर गुरुवार (छह जून) ही फरार हुए थे और आतंकियों से जा मिले थे। पुलवामा के लासिपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार दोपहर से मुठभेड़ जारी थी जिसमें शुक्रवार सुबह दो भगोड़े एसपीओ सहित चार आतंकी मारे गए। इनके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ है।  

गुरुवार दोपहर पुलवामा के पंजरण लासिपोरा इलाके में आतंकियों के छुपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।  वहीं दूसरी तरफ इस मुठभेड़ के शुरू होते ही दो एसपीओ रायफल लेकर पुलिस लाइन से गायब हो गए जो बाद में आतंकियों के साथ मिलकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने लगे, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गुरुवार शाम को ही मार गिराया।  वहीं एक आतंकी संग दो भगौड़े एसपीओ को शुक्रवार सुबह घेराबंदी के दौरान मार गिराया गया। आतंकियों की पहचान पंजरण पुलवामा के रहने वाले अशिक अहमद, अरिहाल पुलवामा के रहने वाले इमारान अहमद व भगौड़े एसपीओं में तुजान पुलावामा के रहने वाले शब्बीरअहमद व शोपियां के सलमान खान के रूप में हुई है।  मारे गए चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी बरामद हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे। सेना की राष्ट्रीय रायफल, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया