लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की सुरक्षा देख रहे बल को मिली मजबूती, 19 और पुलिसकर्मी शामिल

By भाषा | Updated: January 18, 2020 16:05 IST

अधिकारियों ने बताया कि यह कदम उपराज्यपाल को दी गई सुरक्षा को मजबूत करने के लिहाज से उठाया गया है। बल में अब कुल 80 प्रशिक्षित अधिकारी होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविधेयक में राज्यपाल और उनके परिवार को विशिष्ट सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए अलग सुरक्षाबल के गठन एवं नियमन का प्रावधान किया गया था।इस विधेयक को बाद में मंजूरी मिल गई थी।

 जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) को 19 और पुलिसकर्मी एवं सहायता स्टाफ उपलब्ध कराकर मजबूती प्रदान की गई है। गृह विभाग के विशेष सचिव शकील-उर-रहमान द्वारा पारित आदेश के मुताबिक तीन अधिकारियों समेत 13 कर्मियों और छह पुलिसकर्मियों को बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव के साथ एसएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह कदम उपराज्यपाल को दी गई सुरक्षा को मजबूत करने के लिहाज से उठाया गया है। बल में अब कुल 80 प्रशिक्षित अधिकारी होंगे। राज्य प्रशासन परिषद ने 2018 में एक विधेयक को मंजूरी दी थी जिसके तहत राज्यपाल को विशेष सुरक्षा मुहैया कराने के लिए बल गठित करने का प्रावधान था। उस समय जम्मू कश्मीर राज्य के रूप में था।

विधेयक में राज्यपाल और उनके परिवार को विशिष्ट सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए अलग सुरक्षाबल के गठन एवं नियमन का प्रावधान किया गया था। इस विधेयक को बाद में मंजूरी मिल गई थी। एसएसएफ में तैनात कर्मियों को विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी) में उनके समकक्षों की ही तरह कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त होता है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के सत्ता में आने के बाद 1996 में एसएसजी का गठन किया गया था। यह मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुरक्षा प्रदान करना जारी रखेगा। वर्तमान में एसएसजी चार पूर्व मुख्यमंत्रियों- नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद को सुरक्षा मुहैया करता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह