लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: दो दिन में पांच आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 15, 2022 16:15 IST

दो दिनों के भीतर कश्मीर पुलिस ने पांच आतंकियों को पकड़कर गणतंत्र दिवस पर तबाही को रोकने का दावा किया है। यही नहीं, पुलिस ने आतंकियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचेकिंग के दौरान गांव गुंड ब्राठ से बोम्मई की ओर आ रहे तीन संदिग्धों को रुकने के लिए कहा गया।पुलिस ने सेना के जवानों के साथ मिलकर खुजीपोरा और उसके साथ सटे इलाकों में तलाशी शुरु की।

जम्मू: कश्मीर पुलिस ने दो दिनों के भीतर पांच आतंकियों को पकड़कर गणतंत्र दिवस पर तबाही को रोकने का दावा किया है। उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोपोर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के सोपोर इलाके से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन बोमई में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विशेष सूचना के बाद सोपोर पुलिस, 22 आरआर और 179 बीएन सीआरपीएफ ने दारपोरा क्षेत्र में चिनार क्रासिंग पर एक संयुक्त नाका लगाया था। 

चेकिंग के दौरान गांव गुंड ब्राठ से बोम्मई की ओर आ रहे तीन संदिग्धों को रुकने के लिए कहा गया। तीनों से मौके से भागने की कोशिश की तभी सतर्क सुरक्षाबलों ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, 13 पिस्टल राउंड और एक हथगोला बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान अराफात मजीद डार, तौसीफ अहमद डार, मोमिन नजीर खान के तौर पर हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम करते हैं।

इससे पहले खुजीपोरा, शोपियां में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को आतंकियों के दो मददगारों को हथियारों संग दबोच लिया। ये दोनों ही आतंकी संगठन में सक्रिय होने की तैयारी में थे। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को अपने तंत्र से पता चला था कि खुजीपोरा शोपियां में आतंकियों के दो मददगार हैं। उनके पास हथियारों का एक जखीरा भी है और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आतंकी संगठन में सक्रिय होने वाले हैं। 

इसके आधार पर पुलिस ने सेना के जवानों के साथ मिलकर खुजीपोरा और उसके साथ सटे इलाकों में तलाशी शुरु की। तलाशी लेते हुए जवान जब एक मोहल्ले में दाखिल हुए तो दो युवक उन्हें देखकर भागे। जवानों ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। दोनों की तलाशी ली गई। उनके पास से एसाल्ट राइफल व उसके तीन मैगजीन और सौ के करीब कारतूस मिले।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPoliceArmy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है