लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर : पीडीपी के पूर्व सांसदों समेत पांच नेता पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल

By भाषा | Updated: August 7, 2021 17:17 IST

Open in App

श्रीनगर, सात अगस्त पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के विस्तार कार्यक्रम को उस समय मजबूती मिलती नजर आई जब पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के दो पूर्व सांसदों समेत उसके पांच नेता शनिवार को पार्टी में शामिल हो गए।

पार्टी अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन की मौजूदगी में विधान परिषद् के पूर्व सदस्य और पीडीपी के पूर्व नेता मुर्तजा खान, पीडीपी के पूर्व सांसद नजीर अहमद लवाय और मीर मोहम्मद फयाज, बारामूला डीडीसी की अध्यक्ष सफीना बेग और श्रीनगर नगर निगम के पूर्व उप महापौर शेख मोहम्मद इमरान ने पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का दामन थाम लिया।

लोन ने कहा कि इन नेताओं के राजनीतिक अनुभव से पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को काफी फायदा होगा और पार्टी की पहुंच उसकी मजबूत उपस्थिति वाले क्षेत्रों से इतर भी दर्ज होगी।

उन्होंने कहा, “वे अनुभवी नेता हैं जिनका व्यापक जनाधार है और आने वाले सालों में वे जम्मू कश्मीर की राजनीति और कल्याण को स्वरूप देने में अहम भूमिका निभाएंगे। हर बीतते दिन के साथ पीपुल्स कॉन्फ्रेंस मजबूत हो रही है। पार्टी एक मजबूत राजनीतिक ताकत के तौर पर उभर रही है और मेरा सपना बदलाव के इस कारवां को और मजबूत होते देखना है। हम आने वाले हफ्तों में और घोषणाएं करेंगे।”

उन्होंने कहा कि पीपुल्स कॉन्फ्रेंस क्षेत्र में एक रचनात्मक भूमिका निभाएगी, जिससे बातचीत के लिये अनुकूल माहौल बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल