लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों को मिली सफलता, मुठभेड़ के दौरान मार गिराया आतंकवादी, सर्च ऑपरेशन जारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 28, 2019 08:51 IST

जम्मू-कश्मीरः बड़गाम जिले के क्रलपोरा इलाके में जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ढेर कर दिया। वहीं, फायरिंग रुक गई है, लेकिन सेना की और से इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक जवानों को सफलता हाथ लगी है। उन्होंने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। साथ ही साथ आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग रुक गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बड़गाम जिले के क्रलपोरा इलाके में जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ढेर कर दिया। वहीं, फायरिंग रुक गई है, लेकिन सेना की और से इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों को शक है कि इलाके में और आतंकी छिपे हो सकते हैं।आपको बता दें कि 26 जून को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान एक आंतकी को ढेर किया गया था। इलाके में आंतकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने त्राल के बरानपत्री वन्य क्षेत्र की घेराबंदी कर दी थी और तलाशी अभियान चलाया थी। इस दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, थी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। 

वहीं, सुरक्षाबलों ने 23 जून को शोपियां जिले में मुठभेड़ के दौरान चार स्थानीय आतंकवादी मार गिराए थे। चारों आतंकी जाकिर मूसा के गुट के थे। सेना ने यह जानकारी दी थी। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शोपियां के दारमदोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए थे।

जिन चार आतंकियों को मारा गया उनमें करालचक शोपियां का रहने वाला रफी हसन मीर, बटमुरान शोपियां का सुहेल अहमद भट, राजपुरा पुलवामा का शौकत अहमद मीर और बमनू पुलनामा का आजाद अहमद खांडे शामिल था। ये चारों आतंकी स्थानीय थे, जिनकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। जो 4 आतंकी मारे गए थे उनमें शौकत का आपराधिक रिकॉर्ड सबसे खतरनाक था। वह 2015 से आतंकी कारनामों में शामिल रहा था। शुरू में वह हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी था, लेकिन बाद में अंसार गजवातुल हिंद से जुड़ गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?