लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः रिहायशी इमारत में घुसे आतंकवादी, सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 29, 2018 17:07 IST

खबरों के अनुसार, दो से तीन आतंकवादी इमारत में घुसे हुए हैं, जोकि लगातार फायरिंग कर रहे है। साथ ही कहा जा रहा है कि आतंकियों ने कुछ लोगों को बंधक बना रखा है, जिसकी वजह से सुरक्षाबल सावधानी बरत रहे हैं।

Open in App

श्रीनगर, 29 जूनः जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी लगातार हमले कर रहे हैं। शुक्रवार को शोपियां में आर्मी पेट्रोलिंग पर हमला करने के बाद  सूबे के छातापोरा इलाके में आतंकी एक रिहायशी इमारत में घुस गए हैं, जिस सेना के जवानों ने घेर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों और से फायरिंग की जा रही है। 

खबरों के अनुसार, दो से तीन आतंकवादी इमारत में घुसे हुए हैं, जोकि लगातार फायरिंग कर रहे है। साथ ही कहा जा रहा है कि आतंकियों ने कुछ लोगों को बंधक बना रखा है, जिसकी वजह से सुरक्षाबल सावधानी बरत रहे हैं। हालांकि सेना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।इधर, शोपियां में आर्मी पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में एक जवान घायल हो गया है। घटना के बाद से जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शोपियां के अहगम में ये हमला उस समय हुआ, जब आर्मी की एक पेट्रोलिंग पार्टी गश्ती पर निकली थी। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दिया है।

वहीं जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सेना की तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई में एक आंतकी ढेर हो चुका है।

आपको बता दें, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के चद्दर भान इलाके लश्कर के तीन आतंकियों ने आर्मी पेट्रोल पार्टी पर हमला किया था। जिसके बाद सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आंतकी मारे गए थे और तीसरे आंतकी ने सेना के सामने हथियार और गोला बारूद समेत सरडेंर दिया था।

आतंक के खिलाफ सेना ने 'ऑपरेशन ऑल आउट' शुरू किया है। इसके तहत सेना ने 22 खूंखार आंतकियों की लिस्ट तैयार की है। सेना द्वारा तैयार किए गए इस लिस्ट में हिजबुल मुजाहिद्दीन के 11, लश्कर-ए-तैयबा के सात, जैश-ए-मोहम्मद के दो और अंसार गजावत उल-हिंद के आतंकी शामिल हैं। 22 आतंकियों की लिस्ट में अंसार गजावत उल-हिंद का आतंकी जाकिर मूसा, लश्कर आतंकी मोहम्मद नावेद जट, हिजबुल मुजाहिद्दीन प्रमुख डॉक्टर सैफुल्ला, अल्ताफ कचरू उर्फ मोइन-उल-इस्लाम, समीर अहमद जैसे नाम शामिल हैं। इनमें ज्यादातर आतंकी कश्मीर के ही रहने वाले हैं, कुछ पाकिस्तान से भी हैं।  लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें  

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर समाचारसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया