लाइव न्यूज़ :

पुलवामाः दो जवानों को जख्मी कर भाग निकले आतंकी, जम्मू के सांबा सेक्टर में तीन घुसपैठिए भागे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 15, 2020 17:09 IST

मुठभेड़ में दो जवान जख्मी भी हुए हैं। इसी तरह से जम्मू सीमा के सांबा सेक्टर में घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम बनाते हुए बीएसएफ ने तीन घुसपैठिए आतंकियों को पाकिस्तान वापस घकेल दिया। बीएसएफ का दावा है कि तीनों घुसपैठिए जख्मी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा के मारवाल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ फिलहाल थम चुकी है।सूत्रों का कहना है कि आतंकी मौका पाकर मुठभेड़ स्थल से फरार होने में सफल हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान दो जवान भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मूः आज दो अलग-अलग घटनाओं में दो आतंकी तथा तीन घुसपैठिए आतंकी भाग निकलने में कामयाब रहे हैं। इनमें से दो आतंकी पुलवामा में कुछ घंटों की मुठभेड़ के बाद भाग निकले।

इस मुठभेड़ में दो जवान जख्मी भी हुए हैं। इसी तरह से जम्मू सीमा के सांबा सेक्टर में घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम बनाते हुए बीएसएफ ने तीन घुसपैठिए आतंकियों को पाकिस्तान वापस घकेल दिया। बीएसएफ का दावा है कि तीनों घुसपैठिए जख्मी हुए हैं।

पुलवामा के मारवाल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ फिलहाल थम चुकी है। सूत्रों का कहना है कि आतंकी मौका पाकर मुठभेड़ स्थल से फरार होने में सफल हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान दो जवान भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है और आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी बताई जा रही है। आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना के आधार पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलवामा जम्मू-कश्मीर का वह इलाका है जहां आतंकी हमले होते रहे हैं, आतंकियों की घेराबंदी की जाती रही है और आतंकी मारे भी गए हैं। इस बीच सांबा सेक्टर में आज सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की साजिश नाकाम कर दी। सुरक्षाबलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।

जानकारी के अनुसार तीन आतंकी सांबा सेक्टर के बब्बर नाले से दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे। तभी मंगू पोस्ट पर तैनात बीएसएफ जवानों की फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद तीनों घुसपैठिए भाग निकले। बीएसएफ का दावा है कि तीनों आतंकी जख्मी हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा