लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: एलओसी से सटे राजौरी में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 6, 2021 15:54 IST

राजौरी जिले के थन्नामंडी में आतंकियों के मौजूद होने की खबर मिलने के बाद ये ऑपरेशन सुरक्षाबलों की ओर से चलाया गया था। अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी जिले के थन्नामंडी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है।थन्नामंडी इलाके के जंगलों में अभी भी कुछ आतंकवादियों के मौजूद होने की आशंका है। आतंकवादियों की घेराबंदी के लिए सेना की अतिरिक्त टुकड़ी को भी बुलाया गया है।

जम्मू: लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) से सटे राजौरी जिले के थन्नामंडी में आतंकियों की मौजूदगी ने सबको चौंका दिया है। हालांकि दो आतंकियों को अभी तक मार गिराया जा चुका है पर थन्नामंडी इलाके के जंगलों में अभी भी एक से दो आतंकवादियों के मौजूद होने की आशंका है। 

सुरक्षाकर्मी गोलीबारी से बचते हुए आतंकवादियों की घेराबंदी में जुटे हुए हैं। मारे गए आतंकवादी किस संगठन से संबंधित हैं, वे स्थानीय हैं या फिर विदेशी अभी तक इस संबंध में कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई हैं। 

हालांकि आइजीपी जम्मू ने अभी भी मुठभेड़ जारी होने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस व सेना अभियान में जुटे हुए हैं, जल्द ही सभी आतंकवादियों को मार गिराया जाएगा।

जिला राजौरी के सीमांत इलाके थन्नामंडी में छिपे इन आतंकवादियों की तलाश में जब सुरक्षबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ था, उसी दौरान अपने-आप को घिरता हुआ देख इन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत रात पुलिस को थन्नामंडी सीमांत इलाके में कुछ संदिग्ध बंदूकधारियों के देखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस व सेना के जवान सीमांत इलाके में पहुंच गए और भारत-पाक सीमा से सटे जंगलों में आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी। तभी जंगल में पेड़ों की ओट में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सेना की अतिरिक्त टुकड़ी को बुलाया गया

सुरक्षाबलों ने भी तुरंत अपनी पोजीशन संभाली और आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब देना शुरू कर दिया। फिलहाल दोनों और से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। आतंकवादियों की घेराबंदी करने के लिए सेना की अतिरिक्त टुकड़ी को बुलाया गया है।

मुठभेड़ में मारे गए और अन्य घिरे हुए आतंकी दक्षिण कश्मीर से राजोरी पहुंचे थे। इस आतंकी समूह में दो विदेशी आतंकियों के होने की भी आशंका है। पिछले दो सप्ताह से खुफिया एजेंसियां इस आतंकी समूह पर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए नजर रख रही थीं। 

आतंकियों के राजोरी पहुंचने का इनपुट मिलते ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकी फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर गुरुवार रात थानामंडी के वन क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी