लाइव न्यूज़ :

चरारे शरीफ में मुठभेड़ जारी, नौगाम में हमला कर भागे आतंकी, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब 

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 21, 2020 21:03 IST

उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में अल-बदर के दो आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। चरारे शरीफ में एक सैन्यकर्मी घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सुरक्षाबल के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में सुबह सीआरपीएफ की 110वीं वाहिनी के जवानों का दल नौगाम बाईपास पर नियमित गश्त पर निकला था।इसी दौरान पास के खेतों में छिपे आतंकियों ने हमला कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। करीब पांच मिनट तक दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसके बाद आतंकी जान बचाकर भाग गए।

जम्मूः बडगाम के चरार-ए-शरीफ क्षेत्र में सोमवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आरंभ हुई मुठभेड़ जारी थी। जबकि इससे पहे आतंकी नौगाम में केरिपुब कैंप पर ग्रेनेड हमला कर भाग निकले।

इस बीच, उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में अल-बदर के दो आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। चरारे शरीफ में एक सैन्यकर्मी घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सुरक्षाबल के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

श्रीनगर में सुबह सीआरपीएफ की 110वीं वाहिनी के जवानों का दल नौगाम बाईपास पर नियमित गश्त पर निकला था। इसी दौरान पास के खेतों में छिपे आतंकियों ने हमला कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। करीब पांच मिनट तक दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसके बाद आतंकी जान बचाकर भाग गए।

जवानों ने आतंकियों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे

जवानों ने आतंकियों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। इसके बाद सीआरपीएफ, पुलिस और सेना के एक संयुक्त कार्यदल ने घटना स्थल के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। आतंकी हमले के कारण बाईपास पर करीब दो घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही।

श्रीनगर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी काे निशाना बनाने का प्रयास किया। यह तो गनिमत है कि इस हमले में जवानों को जानमाल का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हमले के तुरंत बाद आतंकवादी वहां से फरार होने में सफल हो गए। वहीं हमले की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर तुरंत पहुंचे जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में पाकिस्तान ने की गोलाबारी

जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने भारी गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस संबंध में रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में तथा राजौरी के सुंदरबनी में सीमा पार से “बिना उकसावे” के गोलाबारी की गई जो संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन है।

प्रवक्ता ने कहा कि पुंछ के तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना अपराह्न लगभग ढाई बजे मोर्टार दागने लगी और छोटे हथियारों से गोलीबारी करने लगी। बाद में उसने सुंदरबनी सेक्टर में भी गोलाबारी की। उन्होंने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रवक्ता ने अनुसार अंतिम समाचार मिलने तक गोलाबारी जारी थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनासीआरपीएफआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह