लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, लश्कर के दो आतंकी मारे गए

By अनिल शर्मा | Updated: May 4, 2023 08:08 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकियों से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबारामूला में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिला था सुरक्षाबलों ने सूचना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

श्रीनगरः बारामूला के वनिगम पयीन क्रीरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार मुठभेड़ हुई जिसमें 2 आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकियों से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

बारामूला में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिला था जिसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। 

 कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने कहा कि शोपियां जिले के शाकिर माजिद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में पहचाने गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के थे। 

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) श्रीनगर के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुपवाड़ा द्वारा प्रदान किए गए इनपुट के आधार पर एक ऑपरेशन शुरू किया, जिन्होंने सतर्क किया कि आतंकवादी लॉन्च पैड में से एक नियंत्रण रेखा के पार से (LOC) माचल सेक्टर की ओर घुसपैठ कर सकता है। 1 मई को सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। 

इससे पहले बुधवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई थी।

 

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया