लाइव न्यूज़ :

बारामूला और पुलवामा में मुठभेड़ः दो आतंकी ढेर, मेजर समेत तीन जवान जख्मी, 3-4 terrorists अभी भी घेरे में, फायरिंग जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 4, 2020 16:32 IST

बारामूला में सेना का एक मेजर तथा पुलिस के दो जवान जख्मी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के पट्टन में उस समय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ आरंभ हुई जब इलाके में तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान सेना के मेजर रोहित वर्मा घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को येदिपोरा पट्टन में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने के जानकारी मिली थी। खबर के मुताबिक 2 आतंकी मारा जा चुका है जबकि एक अन्य आतंकी अभी भी इलाके में छुपकर फायरिंग कर रहा हैं।

जम्मूः कश्मीर के बारामूला और पुलवामा में आतंकियों से दो स्थानों पर मुठभेड़ हो रही हैं। दो आतंकी मारे जा चुके हैं। दोनों ही जगह तीन से चार आतंकी अभी भी घेरे में हैं।

बारामूला में सेना का एक मेजर तथा पुलिस के दो जवान जख्मी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के पट्टन में उस समय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ आरंभ हुई जब इलाके में तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

अभी तक जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान सेना के मेजर रोहित वर्मा घायल हो गए हैं। उन्हें 92 बेस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उनकी दशा नाजुक बताई जाती है। पहले उनके प्रति यह खबरें आई थीं कि वे वीरगति को प्राप्त हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को येदिपोरा पट्टन में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने के जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च आपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। अभी तक की खबर के मुताबिक 2 आतंकी मारा जा चुका है जबकि एक अन्य आतंकी अभी भी इलाके में छुपकर फायरिंग कर रहा हैं। अभी दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

इस बीच पुलवामा के बभूरा इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में जारी इस मुठभेड़ में दो से तीन आतंकियों को घेरे में लिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को इलाके में भिजवाया गया है।

सेनाध्यक्ष बोले, एलएसी पर हालात नाजुक

लद्दाख सेक्टर में चीन से सटी एलएसी पर हालात को सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवाने ने नाजुक बताया है। थलसेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवाने लद्दाख के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सेना की तैयारियों का जायजा लिया। सेना प्रमुख ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर हालात नाजुक है और भारतीय सेना ने चीन की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। क्षेत्र में सेना की उचित तैनाती की गई है व अधिकारी व जवान हर प्रकार के हालात का सामना करने के लिए सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय अग्रिम इलाके में सेना के अधिकारी व जेसीओ बुलंद हौसले के साथ चुनौतियों का सामना करने की मुहिम पर हैं। उनसे मिलने के बाद मुझे पूरा यकीन है कि वे हर हाल में देश व सेना का नाम रोशन करेंगे। दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सेनाध्यक्ष ने अग्रिम इलाकों का दौरा कर चीन की साजिशों को नाकाम बनाने के लिए की गई आप्रेशनल तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एलएसी पर चीन की चुनौतियों का सामना कर रहे जवानों से भी बातचीत की।

दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन लेह में मीडिया से बातचीत में थलसेना प्रमुख ने कहा कि एलएसी पर चीन की हरकतों को देखते हुए सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए गया है। ऐसे में हर हाल में सुरक्षा की स्थिति बरकरार रहेगी। सूचनाओं के मुताबिक, चीन द्वारा पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर यथास्थिति को एकतरफा बदलने की विफल कोशिशों के कारण हालात तनावपूर्ण हैं। चीन की हरकतों को देखते हुए भारत ने इस क्षेत्र में अतिरिक्त बल और हथियारों की तैनाती को बढ़ा दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेनामनोज मुकुंद नरवणेचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा