लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बारामूला के पट्टन में मुठभेड़, सेना के एक अधिकारी शहीद, तीन आतंकी घिरे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 4, 2020 10:14 IST

कश्मीर के बारामूला के पट्टन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गए हैं। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाके में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देबारामूला के पट्टन इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़, सेना के एक अधिकारी शहीदसुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है और गोलीबारी जारी है, आसपास के इलाकों से नागरिकों को फिलहाल हटा दिया गया है

जम्‍मू: कश्‍मीर के बारामूला के पट्टन इलाके के यादीपोरा में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक मेजर रैंक के अधिकारी शहीद हो गए हैं। सेना की 29 आरआर के जख्‍मी हुए मेजर ने 92 बेस अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल सेना ने मेजर की मौत की पुष्टि नहीं की है और न ही पहचान जाहिर की गई है।

पट्टन में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में सेना का मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया था। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है और गोलीबारी जारी है।  

सुरक्षाबलों को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन के यादीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सेना की 29 आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स), एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। 

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। इस पर सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी थी। 

रक्षाधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन से चार आतंकी घिरे हुए हैं और अब उस घर के आसपास के इलाकों से नागरिकों को निकाल लिया गया है जहां मुठभेड़ चल रही है। नागरिकों को निकाल लिए जाने के बाद फाइनल असाल्‍ट बोला जाएगा। इसके लिए मोर्टार और आईईडी का इस्‍तेमाल हो सकता है जिससे उस घर को उड़ा दिया जाए जहां आतंकी छुपे हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया