लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: इंटरनेशनल बार्डर पर मादक पदार्थ और हथियार बरामद, कई दिनों से आईबी पर मंडरा रहे हैं पाकिस्तानी ड्रोन

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 20, 2020 18:13 IST

जम्मू कश्मीर में नारको टेरेरिज्म को शह देने के लिए ये नशीले पर्दार्थ व हथियार रात करीब डेढ़ बजे जम्मू के बिश्नाह इलाके में सीमा के अरनिया इलाके में आतंकवादियों ने फैंके गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है कई घटनाओं में बीएसएफ ने ड्रोनों पर गोलियां भी बरसाई हैं।

जम्मू: पिछले कई दिनों से जम्मू के इंटरनेशनल बार्डर पर मंडरा रहे पाकिस्तानी ड्रोनों के बीच बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है, साथ ही मादक पदार्थों के 58 पैकेट और दो पिस्तौल बरामद की हैं। कई घटनाओं में बीएसएफ ने ड्रोनों पर गोलियां भी बरसाई हैं।

जम्मू कश्मीर में नारको टेरेरिज्म को शह देने के लिए ये नशीले पर्दार्थ व हथियार रात करीब डेढ़ बजे जम्मू के बिश्नाह इलाके में सीमा के अरनिया इलाके में आतंकवादियों ने फैंके गए थे। सूत्रों के अनुसार अरनिया की बुदवार व बुल्लेचक अग्रिम चौकियों पर तैनात सीमा प्रहरियों ने पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों के दल को नाइट विजन पर इस ओर आते देख। सीमा प्रहरियों के घुसपैठियों पर गोलीबारी करने के बाद वे सामान फैंक कर भाग गए। सुबह तलाशी के दौरान सीमा प्रहरियों ने फैंसिंग के पार भारतीय क्षेत्र से हेरोइन के एक एक किलो की 58 पैकेट, दो पिस्तोलें व इनकी चार मैग्जीनें बरामद की।

पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश नाकाम बनाने से उपजे हालात में सीमा सुरक्षा बल जम्मू फ्रंटियर के आईजी एनएस जम्वाल रविवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्घ्होंने सीमा पर घुसपैठ की साजिश नाकाम बनाकर नशीले पर्दार्थ बरामद करने वाले सीमा प्रहरियों का हौंसला बढ़ाया।

इस बीच बीएसएफ ने इसकी पुष्टि की है कि पाकिस्तान ड्रोन की मदद से बार-बार सीमा से सटे इलाके को टोहने की कोशिश कर रहा है। कल भी मनियारी गांव के लोगों ने आसमान में पाकिस्तानी ड्रोन उड़ता देखा।  कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। बीएसएफ के फायरिंग करने पर ड्रोन सरहद पार लौट गया। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया। शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे यह ड्रोन गांव के ओवरहेड टैंक के नजदीक उड़ता देखा गया। 

इसकी जानकारी सीमा सुरक्षा बल और पुलिस को दी गई। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इस पर तीन से चार राउंड फायर भी किए। इसके बाद ड्रोन लौट गया। करीब 10 मिनट तक यह ड्रोन इलाके में उड़ता रहा। वीरवार शाम को भी इसी इलाके में स्थानीय सरपंच ने ड्रोन को देखा था, जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी।  बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन ने बताया कि ड्रोन काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था, इसलिए सिर्फ इसकी लाइट ही दिखाई दे रही थी। पिछले तीन दिनों में चार बार ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?