लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पहाड़ों पर बर्फबारी के बावजूद सेना को घुसपैठ से राहत की उम्मीद कम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 10, 2020 19:08 IST

एलओसी के सीमावर्ती सेक्टरों में, राजौरी क्षेत्र से लेकर करगिल के अंतिम छोर तक, बर्फ की सफेद और मोटी चादर बिछ गई है। सीमा के पहाड़ सफेद चादर में लिपटे नजर आने लगे हैं। इस बर्फबारी के कई लाभ सीमा पर तैनात सैनिकों को मिलने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में हो रहे ताजा हिमपात के बाद स्थानीय लोग सर्दी से राहत महसूस जरूर करेंगेंएलओसी के पहाड़ों पर भी जम कर बर्फ गिरी है

श्रीनगर:  कश्मीर में हो रहे ताजा हिमपात के बाद स्थानीय लोग सर्दी से राहत महसूस जरूर करेंगें। बीते एक पखवाड़े से पूरी कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी था। अब हिमपात से इसमें राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि एलओसी के पहाड़ों पर भी जम कर बर्फ गिरी है लेकिन सेना को इस बार उम्मीद नहीं है कि बर्फबारी के कारण उसे घुसपैठ से राहत मिल पाएगी।

एलओसी के सीमावर्ती सेक्टरों में, राजौरी क्षेत्र से लेकर करगिल के अंतिम छोर तक, बर्फ की सफेद और मोटी चादर बिछ गई है। सीमा के पहाड़ सफेद चादर में लिपटे नजर आने लगे हैं। इस बर्फबारी के कई लाभ सीमा पर तैनात सैनिकों को मिलने की उम्मीद है।

एलओसी के क्षेत्रों में होेने वाली भारी बर्फबारी के बाद रक्षाधिकारियों को घुसपैठ के प्रयासों में कमी आने की सबसे बड़ी उम्मीद है। और यह उम्मीद बसंत ऋतु तक रहने की आस इसलिए बंध गई है क्योंकि जितनी बर्फ एलओसी के पहाड़ों पर गिर रही है उसे पार करने की कोशिश करने का स्पष्ट अर्थ होगा मौत को आवाज देना।

बकौल सेनाधिकारियों के, अब उनके जवानों का ध्यान पाक सेना की गतिविधियों की ओर ही रहेगा और घुसपैठ की ओर से वे सुनिश्चित हो जाएंगें लेकिन यह सुनिश्चितता इतनी भी नहीं हो सकती क्योंकि पूर्व का अनुभव यह रहा है कि बर्फबारी के बावजूद कई बार पाकिस्तान ने घुसपैठियों को इस ओर धकेलने की कोशिश की है।

एलओसी पर चौकसी तथा सतर्कता बरतने के लिए तैनात सैनिकों के लिए इस मौसम को राहत और आराम देने वाला कहा जाता रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारी बर्फबारी के कारण पारंपारिक घुसपैठ के मार्ग तो बंद हो ही जाते हैं पाक सैनिक भी गोलाबारी में कमी लाते रहे हैं।

लेकिन चौंकाने वाला तथ्य इस बर्फबारी के बाद का यह है कि इस बार भी सेना ने उन सीमा चौकिओं को खाली नहीं करने का निर्णय नहीं लिया है जो ऊंचाई वाले स्थानों पर हैं और भारी बर्फबारी के कारण वहां तक पहुंच पाना संभव नहीं होता। ऐसा निर्णय करगिल युद्ध के बाद ही लिया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल