लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव: मतदान संपन्न, कुल 51 प्रतिशत मतदान, मतगणना 22 को

By भाषा | Updated: December 19, 2020 22:24 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया जिसमें कुल मिलाकर करीब 51 प्रतिशत मतदान हुआ। मतों की गिनती 22 दिसंबर को होगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के के शर्मा ने यहां बताया कि शनिवार को आठवें और अंतिम चरण के मतदान में 28 निर्वाचन क्षेत्रों में करीब 51 प्रतिशत मतदान हुआ। ये क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश के 18 जिलों में फैले हैं।

जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने के बाद पहली बार यहां चुनाव हो रहे हैं।

शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ मामूली घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

शर्मा ने कहा कि चुनाव के अंतिम चरण में 50.98 प्रतिशत मतदान हुआ। जम्मू संभाग में अंतिम चरण में 72.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया वहीं कश्मीर घाटी में 29.91 प्रतिशत मतदान हुआ।

उन्होंने कहा कि अंतिम चरण में 3.21 लाख से अधिक मतदाता मतदान के लिए बाहर आए।

शर्मा ने कहा कि अंतिम चरण में, कश्मीर घाटी में कुपवाड़ा जिले में सबसे अधिक 63.8 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि बांदीपोरा में 56.5 प्रतिशत, बारामुला में 44.6 प्रतिशत, बडगाम में 35.12 प्रतिशत, कुलगाम में 11.2 प्रतिशत मतदान हुआ।

उधर जम्मू क्षेत्र में, पुंछ में सबसे अधिक 83.58 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद रियासी में 81.92 प्रतिशत, राजौरी में 77.31 प्रतिशत और कठुआ में 73.93 प्रतिशत मतदान हुआ।

शर्मा ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हुआ और किसी बड़ी घटना की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुंछ में एक उम्मीदवार को पथराव का सामना करना पड़ा और उनके सुरक्षाकर्मी ने भीड़ को भगाने के लिए हवा में गोलियां चलायी। इससे लोग तितर-बितर हो गए।

डीडीसी चुनावों के सफलतापूर्वक संपन्न हो जाने के बाद यहां विधानसभा चुनावों की संभावना के बारे में पूछे गए एक सवाल पर शर्मा ने कहा, "विधानसभा चुनाव ईसीआई (भारत चुनाव आयोग) के अधिकार क्षेत्र में है। मेरे लिए इस पर टिप्पणी करना सही नहीं है। लेकिन, वे (विधानसभा चुनाव) कुछ समय में होंगे और ईसीआई इसके लिए कदम उठाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?