लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव: 280 में से 49 सीटों पर दर्ज कर अहम भूमिका में आए निर्दलीय

By भाषा | Updated: December 23, 2020 14:06 IST

Open in App

जम्मू, 23 दिसम्बर जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के पहले चुनाव में 280 में से 49 सीटों पर जीत दर्ज कर निर्दलीय उम्मीदवार केन्द्र शासित प्रदेश में कांग्रेस और पीडीपी जैसी पार्टियों से आगे निकल एक अहम भूमिका में आ गए हैं।

निर्दलीय उम्मीदवार तरण जीत सिंह ने तो जम्मू क्षेत्र के सुचेतगढ़ में भाजपा के दो बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी को 11 मतों से मात देकर एक बड़ी जीत अपने नाम की।

भाजपा हालांकि 74 सीट पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी अभी एक सीट पर आगे भी चल रही है, लेकिन चौधरी और पूर्व मंत्री शक्ति राज परिहार की डोडा जिले में हार से पार्टी को झटका भी लगा है।

निर्दलीय उम्मीदवारों ने 49 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और पुंछ जिले में एक सीट पर अभी एक निर्दलीय उम्मीदवार ही आगे चल रहा है।

निर्दलीय उम्मीदवार अवतार सिंह चुनाव जीतने वालों में से सबसे अधिक किस्मत वाले रहे, जिन्हें दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के दादसारा निर्वाचन क्षेत्र में केवल तीन मतों से जीत मिली। अवतार सिंह ने 246 और उनके नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रतिद्वंद्वी अली मोहम्मद भट्ट को 243 वोट मिले थे।

इनके अलावा निर्दलीय उम्मीदावार बिलकिस जान को शोपियां जिले के जैनपोरा में 11 मतों के अंतर से जीत मिली। जान को 146 और इकबाल को 135 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद यासीन राठर को कमरवारी निर्वाचन क्षेत्र में 156 वोट मिले और उन्होंने 21 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के पहले चुनाव में फारुक अब्दुल्ला नीत सात दलों के गुपकर गठबंधन ने 110 सीटों पर जीत दर्ज की है और भाजपा ने 74 सीटे अपने नाम की है।

उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों और जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों की एक-एक सीटों के परिणाम आने अभी बाकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos