लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर डीडीसी चुनावः कर्तव्य की उपेक्षा व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में चार कर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: December 6, 2020 19:38 IST

Open in App

जम्मू, छह दिसंबर जम्मू कश्मीर में जारी जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों में कर्तव्य की उपेक्षा एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में चार सरकारी कर्मियों को रविवार को निलंबित किया गया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि किश्तवाड़ जिला पंचायत निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो कर्मियों को निलंबित कर दिया।

उन्होंने बताया कि वन संरक्षण बल एवं राज्य वन निगम में क्षेत्र पर्यवेक्षक को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हनीफ मलिक शिक्षा विभाग के कर्मियों के मामले की विस्तृत जांच करेंगे।

उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों के मामले की जांच का जिम्मा चतरू के उपमंडल मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह परिहार को सौंपा गया है। वह 15 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे।

जम्मू-कश्मीर में कई चरणों में जिला विकास परिषद के चुनाव कराए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है