लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव: सुबह 11 बजे तक 26.02 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:16 IST

Open in App

श्रीनगर, सात दिसंम्बर जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार को 11 बजे तक 26 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में, कुपवाड़ा में 14.80 प्रतिशत, बांदीपोरा में 27.49 प्रतिशत, बारामूला में 21.12 प्रतिशत, गांदेरबल में 25.15 प्रतिशत, बडगाम में 21.14 प्रतिशत, पुलवामा में 3.79 प्रतिशत, शोपियां में 1.24 प्रतिशत, कुलगाम में 3.58 प्रतिशत और अनंतनाग में 16.28 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू संभाग में, किश्तवाड़ में 36.49 प्रतिशत, डोडा में 43.52, उधमपुर में 28.65 प्रतिशत, रामबन में 36.39 प्रतिशत, रियासी में 26.61 प्रतिशत, कठुआ में 35.37 प्रतिशत, सांबा में 38.58 प्रतिशत, जम्मू में 42.93 प्रतिशत, राजौरी में 42.35 प्रतिशत और पुंछ में 37.09 प्रतिशत मतदान हुआ ।

उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे तक कश्मीर संभाग में कुल 14.87 प्रतिशत और जम्मू संभाग में 37.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

डीडीसी की 34 सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ लेकिन कंपकंपाती ठंड के कारण मतदान केंद्र पर मतदान की रफ्तार धीमी रही। इस चरण में कश्मीर संभाग की 17 और जम्मू की 17 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

चौथे चरण में कश्मीर संभाग में 48 महिलाओं समेत 138 उम्मीदवार और जम्मू संभाग में 34 महिलाओं समेत 111 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। आठ चरण में हो रहे डीडीसी चुनाव के पहला चरण का मतदान 28 नवम्बर को हुआ था।

डीडीसी चुनाव के साथ केन्द्र शासित प्रदेश में पंच और सरपंच की रिक्त सीटों के लिए भी उपचुनाव हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि चौथे चरण में सरपंच की 123 सीटें अधिसूचित की गई थी, इनमें से 45 सीटों पर निर्विरोध सरपंच चुन लिए गए। सरपंच के लिए 50 सीटों पर मतदान हो रहा है और 47 महिलाओं समेत 137 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पंच के लिए कुल 1,207 सीटें इस चरण में चुनाव के लिए अधिसूचित की गई थी। इन सीटों में से 416 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। कुल 216 सीटों पर मतदान हो रहा है इनमें 129 महिलाओं समेत 478 उम्मीदवार हैं ।

चौथे चरण में कुल 7,17,322 मतदाता हैं। इनमें से 3,76,797 पुरुष और 3,40,525 महिलाएं हैं ।

इस चरण में केंद्रशासित प्रदेश में कुल 1,910 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 781 जम्मू संभाग में और 1,129 कश्मीर संभाग में हैं ।

अधिकारियों ने बताया कि 1,152 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 349 को संवेदनशील घोषित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos