Jammu and Kashmir: पंपोर में CRPF टीम पर हमला, दो जवान शहीद, तीन गंभीर रूप से घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 5, 2020 14:49 IST2020-10-05T14:49:11+5:302020-10-05T14:49:11+5:30

जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में आतंकियों ने पंपोर के बाहरी इलाके से सटे तंगन बाईपास पर आरओपी की 110वीं बटालियन पर हमला किया था। इस हमले में 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चोट अधिक लगने से दो की मौत हो गई।

Jammu and Kashmir CRPF team attacked Pampore two soldiers martyred three seriously injured | Jammu and Kashmir: पंपोर में CRPF टीम पर हमला, दो जवान शहीद, तीन गंभीर रूप से घायल

सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ही केरिपुब व पुलिस के संयुक्त दल की यहां तैनात की गई है।

Highlightsकेरिपुब की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर हमला कर दिया जिसमें 5 जवान घायल हो गए और इलाज के दौरान दो की मौत हो गई।राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर फरार आतंकियों की तलाश के लिए सर्च आप्रेशन चलाया हुआ है। घायल जवानों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जम्मूः आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अर्था केरिपुब की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर हमला कर दिया जिसमें 5 जवान घायल हो गए और इलाज के दौरान दो की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में आतंकियों ने पंपोर के बाहरी इलाके से सटे तंगन बाईपास पर आरओपी की 110वीं बटालियन पर हमला किया था। इस हमले में 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चोट अधिक लगने से दो की मौत हो गई।

हमला करने के बाद आतंकी घटना स्थल से भागने में सफल रहे। हालांकि सुरक्षाबलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर फरार आतंकियों की तलाश के लिए सर्च आप्रेशन चलाया हुआ है। हमले में दो से तीन आतंकियों के शामिल होने की बात कहीं जा रही है। वहीं घायल जवानों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने यह हमला पंपोर के कंडीजाल पुल के पास पुलिस और केरिपुब के संयुक्त दल पर किया। बताया जा रहा है कि इस पुल से रोजाना सैन्य वाहन गुजरते हैं। उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ही केरिपुब व पुलिस के संयुक्त दल की यहां तैनात की गई है।

आतंकी नाके के पास ही कहीं छिपे हुए थे। उन्होंने मौका पाकर सुरक्षाबलों पर अचानक से हमला बोल दिया। हमले में दो से तीन आतंकियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। दल पर अचानक से की गई गोलीबारी में दल में शामिल केरिपुब के 5 जवान घायल हो गए।

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर करीब बीस मिनट तक लगातार गोलीबारी की। इससे पहले की अन्य सुरक्षाकर्मी हमलावरों पर पलटवार करते, आतंकी वहां से फरार हो गए। घायल केरिपुब जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो जवानों ने जख्मों का ताव न सहते हुए इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शहीद हुए जवानों की पहचान 110वीं बटालियन के धीरेंद्र कुमार और शैलेंद्र कुमार के तौर पर की गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस की एसओजी और सेना की 50 आरआर बटालियन के जवानों का दल मौके पर पहुंच गया और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर सर्च आप्रेशन शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान आम आदमी गोलीबारी का शिकार न हों इसके लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। फिलहाल पांपोर के कंडीजाल पुल के आसपास के इलाकों में सर्च आप्रेशन चल रहा है।

Web Title: Jammu and Kashmir CRPF team attacked Pampore two soldiers martyred three seriously injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे