Jammu and Kashmir: कश्मीर में गणतंत्र दिवस की उल्टी गिनती शुरू, हाई अलर्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 25, 2026 15:33 IST2026-01-25T15:33:38+5:302026-01-25T15:33:38+5:30

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा बड़े पैमाने पर एरिया डोमिनेशन और सैनिटाइजेशन आपरेशन चलाए जाने के साथ सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

Jammu and Kashmir: Countdown to Republic Day begins in Kashmir, high alert issued | Jammu and Kashmir: कश्मीर में गणतंत्र दिवस की उल्टी गिनती शुरू, हाई अलर्ट

Jammu and Kashmir: कश्मीर में गणतंत्र दिवस की उल्टी गिनती शुरू, हाई अलर्ट

जम्मू: जैसे-जैसे तैयारियां आखिरी दौर में पहुंची हैं, कश्मीर एक व्यापक और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए तैयार हो चुका है, जिसमें अधिकारी पूरी घाटी में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा दे रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा बड़े पैमाने पर एरिया डोमिनेशन और सैनिटाइजेशन आपरेशन चलाए जाने के साथ सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर के सभी 20 जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई है, हाइ्र अलर्ट जारी किया गया है, खासकर सीमावर्ती इलाकों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें रोड ब्लाक, गाड़ियों की चेकिंग, सुरक्षा घेरा और तलाशी अभियान शामिल हैं। 

अधिकारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न एजेंसियों के बीच प्रभावी तालमेल सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है।

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए, ड्रोन और हाई-रिजाल्यूशन सीसीटीवी कैमरों सहित उन्नत निगरानी प्रणालियों को कार्यक्रम स्थलों और आसपास के इलाकों की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। श्रीनगर और अन्य जिला मुख्यालयों में, खासकर मुख्य एंट्री पाइंट्स पर अतिरिक्त चेकपाइंट बनाए गए हैं। अधिकारियों के बकौल, विध्वंसक तत्वों की आवाजाही को रोकने के लिए रैंडम गाड़ियों की चेकिंग और तलाशी अभियान चालू हैं।

इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा एम ए स्टेडियम में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जहां वह सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। अन्य मंत्री केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न जिलों में गणतंत्र दिवस समारोहों की देखरेख करेंगे। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी श्रीनगर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और वहां सलामी लेंगे। अधिकारियों ने कहा कि व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का मकसद जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करना है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वीके बर्दी ने कहा कि शांतिपूर्ण और सुचारू गणतंत्र दिवस समारोह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वे बोले कि सुरक्षा तैनाती में जम्मू और कश्मीर पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल भी शामिल हैं, जो सभी जगहों पर एक स्तरीय सुरक्षा ग्रिड बना चुकेे हैं।

Web Title: Jammu and Kashmir: Countdown to Republic Day begins in Kashmir, high alert issued

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे