लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की दूसरी लहर, बाहर से आने पर पाबंदी नहीं, रेल, जहाज और निजी वाहनों से आने की अनुमति

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 8, 2021 20:09 IST

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 812 नए मामले सामने आए जो इस साल की एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है।

Open in App
ठळक मुद्देसंक्रमण के कुल मामले यहां बढ़कर 1,34,827 हो गए।पिछले 24 घंटे में महामारी से छह और मरीजों की मौत हो गई।मृतकों की संख्या 2,018 पर पहुंच गई।

जम्मूः कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद प्रदेश प्रशासन देश के दूसरे हिस्सों से आने वालों के प्रवेश पर पाबंदी नहीं लगाएगी।

इसे स्पष्ट करते हुए प्रशासन ने कहा कि रेल, जहाज और निजी वाहनों से आने वालों को कोरोना टेस्ट के दौर से गुजरना होगा। यह स्पष्टीकरण उस समय आया जब प्रदेश के लोगो ने बढ़ते कोरोना कहर के बीच टूरिस्टों और श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी की मांग उठाई थी।

आम नागरिकों का आरोप था कि कोरोना के डर से प्रशासन स्कूल बंद कर रहा है पर पर्यटन व धार्मिकस्थलों पर भीड़ एकजुट होने दे रहा है।हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतरराज्यीय यात्री बस सेवा पर अभी भी प्रतिबंध रहेगा और रेल, विमान व निजी वाहनों से यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है। प्रदेश में अंतरराज्यीय यात्री बस सेवा पिछले साल मार्च से ही बंद पड़ी हुई है।

लेकिन इतना जरूर था कि रेल, विमान या निजी वाहन से आने वालों के किए जा रहे कोरोना टेस्ट पर अब शक पैदा होने लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो प्रवासी टूरिस्टों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद उनकी कोरोना के कारण मौत हो गई क्योंकि वे दो दिन के बाद पाजिटिव पाए गए थे।

ऐसे में कश्मीर में टूरिस्टों की भीड़ और वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की भीड़ सभी के लिए चिंता का विषय बन चुका है। यह बात अलग है कि वैष्णो देवी यात्रा में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को प्रतिदिन शामिल होने की ही अनुमति है पर पर्यटन व अन्य धार्मिक स्थलों के लिए संख्या का कोई ऐसा प्रतिबंध लागू नहीं है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया