लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: ट्यूलिप फेस्टिवल पर कोरोना का साया, वैष्णो देवी यात्रा में भी खतरा बढ़ा, सता रहा महामारी का खौफ

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 13, 2020 06:06 IST

स्थिति यह है कि ट्यूलिप फेस्टिवल की तैयारियों में जुटा पर्यटन विभाग प्रशासन की उन चेतावनियों को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा है जिसमें वह कोरोना से बचाव की खातिर अधिक भीड़ एकत्र करने से मना कर रहा है। पर्यटन विभाग की कवायद सिरे चढ़ पाएगी इसके प्रति भी शंका इसलिए है क्योंकि ट्यूलिप फेस्टिवल को देखने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों ने अब अपने कश्मीर के दौरे को रद्द करना आरंभ कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस माह के अंत में कश्मीर में आरंभ होने जा रहे ट्यूलिप फेस्टिवल पर कोरोना वायरस का साया पड़ने लगा है। इस फेस्टिवल के जरिए कश्मीर में पर्यटन में जान फूंकने की कवायद औंधे मुंह गिरती नजर आने लगी है क्योंकि पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द करवानी आरंभ की हैं।

इस माह के अंत में कश्मीर में आरंभ होने जा रहे ट्यूलिप फेस्टिवल पर कोरोना वायरस का साया पड़ने लगा है। इस फेस्टिवल के जरिए कश्मीर में पर्यटन में जान फूंकने की कवायद औंधे मुंह गिरती नजर आने लगी है क्योंकि पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द करवानी आरंभ की हैं। यही नहीं वैष्णो देवी की यात्रा में साल के पहले दो महीनों के आंकड़ों से मिलने वाली खुशी भी अब कोरोना वायरस के कारण काफूर होने लगी है। जबकि यात्रा में बड़ी संख्या में प्रभवित लोगों के शामिल होने से कटड़ा में भी महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

स्थिति यह है कि ट्यूलिप फेस्टिवल की तैयारियों में जुटा पर्यटन विभाग प्रशासन की उन चेतावनियों को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा है जिसमें वह कोरोना से बचाव की खातिर अधिक भीड़ एकत्र करने से मना कर रहा है। पर्यटन विभाग की कवायद सिरे चढ़ पाएगी इसके प्रति भी शंका इसलिए है क्योंकि ट्यूलिप फेस्टिवल को देखने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों ने अब अपने कश्मीर के दौरे को रद्द करना आरंभ कर दिया है।

ऐसा ही असर वैष्णो देवी की यात्रा पर भी दिखने लगा है जहां कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा करके वापस आए श्रद्धालुओं की आमद से डर पैदा हो गया है। यही डर कटड़ा निवासियों को भी होने लगा है जिन्हें आशंका है कि अगर यूं ही कोरोना प्रभावित मुल्कों से लौटै श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती रही तो माहमारी फैल सकती है। कुछ होटल मालिकों ने इसकी पुष्टि भी की है कि आने वाले दिनों के लिए करवाई गई बुंिकगें रद्द करवाई जा चुकी हैं।

हालांकि सतर्कता के चलते इटली, कनाडा, अमेरिका और नेपाल का सफर कर वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे 23 भक्तों को कटड़ में स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी में रखा है। माता वैष्णो देवी स्थापना बोर्ड ने उन श्रद्धालुओं की यात्रा पर रोक लगा दी है, जिन्होंने हाल ही में कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा की है। बोर्ड ने हरियाणा के उन दो श्रद्धालुओं को भी यात्रा करने से रोका जो हाल ही में इटली की यात्रा के लौटे हैं। वहीं नेपाल के रहने वाले 11 भक्तों को भी यात्रा करने से रोका गया है।

इसके साथ ही चार कनाडा से और अमेरिका से यात्रा कर लौटे छह यात्रियों को भी यात्रा करने से रोक गया है। हालांकि श्राइन बोर्ड का दावा है कि रोके गए सभी यात्री पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इनमें से किसी भी यात्री में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

इतना जरूर था कि इस साल के पहले दो महीनों में वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं ने पिछले पांच सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी और फरवरी के महीने में नौ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। लेकिन अब इस खुशी को कोरोना वायरस लीलने लगा है। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के बकौल, इस साल एक जनवरी से 29 फरवरी तक नौ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए जो एक रिकार्ड है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos