लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस इकाई ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में धरना दिया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 17:39 IST

Open in App

जम्मू, पांच दिसंबर कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए शनिवार को यहां धरना दिया और हाल में केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री रमण भल्ला के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी यहां के शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और कथित किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ विरोध जताने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

कृषि कानूनों को किसानों के लिए संभावानाओं के नए दरवाजे खोलने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए भल्ला ने कहा कि कानूनों का समर्थन दिखाता है कि सरकार ‘ सत्ता के नशे में चूर है’ और इन पर पुनर्विचार करने को लेकर उसका अड़ियल रुख है।

उन्होंने कहा कि सरकर को इन ‘किसान विरोधी कानूनों को तत्काल स्थगित करने की घोषणा करनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमीरों के पास देश को गिरवी रखना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे