ईंधन मूल्य वृद्धि को लेकर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:20 IST2021-02-22T18:20:08+5:302021-02-22T18:20:08+5:30

Jammu and Kashmir Congress targets government over fuel price hike | ईंधन मूल्य वृद्धि को लेकर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा

ईंधन मूल्य वृद्धि को लेकर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा

जम्मू, 22 फरवरी जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों पर सोमवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि सरकार लोगों की परेशानियां दूर करने के बजाय लाभ कमाने को तरजीह दे रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन किया और ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमन भल्ला ने कहा कि मध्य वर्ग और हाशिये पर पहुंचे लोग संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महंगाई और घरेलू सामान तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों की समस्याओं में इजाफा हुआ है।

उन्होंने कहा, “दुखद है कि इस संकट भरे समय में सरकार लोगों की दिक्कतों को दूर करने के बजाय मुनाफा कमाने को तरजीह दे रही है।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में तख्तियां प्रदर्शित की और नारे लगाए।

वह जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल आवास की ओर बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jammu and Kashmir Congress targets government over fuel price hike

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे