लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर सीआईडी ने अनियमित लेनदेन के मामले में 22 जगह छापेमारी की

By भाषा | Updated: November 14, 2020 20:30 IST

Open in App

जम्मू, 14 नवंबर जम्मू-कश्मीर पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने कई संदिग्ध और अनियमित वित्तीय लेनदेन से संबंधित मामलों में शनिवार को जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में 22 जगहों पर छापेमारी की। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि खुफिया अधिकारियों की टीमों ने कश्मीर में श्रीनगर, बडगाम, अनंतनाग और जम्मू तथा दिल्ली में निजी कार्यालयों तथा आवासों समेत 22 जगहों पर छापेमारी की।

प्रवक्ता ने कहा कि ये छापेमारियां भारतीय दंड संहिता की धाराओं, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज मामले की जांच के संबंध में कई संदिग्धों के ठिकानों पर की गई हैं।

उन्होंने कहा कि सीआईडी अधिकारियों ने कई संदिग्ध और अनियमित वित्तीय लेनदेन के संबंध में अतिरिक्त सबूत जुटाने के लिये ये छापेमारियां की हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से कई की संदिग्ध रूप से बैंक अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और लोक सेवकों से मिलीभगत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग