लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव ने कोविड-19 को लेकर तैयारियों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: June 12, 2021 19:32 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 जून जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने विशेषज्ञ परामर्श समिति की सिफारिशों के आधार पर केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए कार्य योजना की तैयारी को लेकर शनिवार को बैठक की अध्यक्षता की।

प्रोफेसर मोहम्मद सुल्तान खुर्रू की अध्यक्षता में एक कमेटी बनायी गयी थी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य सचिव ने बड़े स्तर पर जांच, टीकाकरण अभियान, कोविड समर्पित स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाएं बढ़ाकर कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की। मेहता ने संक्रमण रोकने के लिए कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करने और सघन टीकाकरण अभियान पर जोर दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि पहली लहर में मुख्य रूप से बुजुर्ग, पहले से कई रोगों से ग्रस्त लोग संक्रमित हुए थे, लेकिन दूसरी लहर में बड़ी संख्या में युवा और अधेड़ लोग भी इससे प्रभावित हुए। इसलिए संभावित तीसरी लहर का जल्द पता लगाने के लिए निगरानी रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग से कोविड-19 के वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन को लेकर सिफारिशों के लिए विषाणु विज्ञान, महामारी विज्ञान और सूक्ष्म जीव विज्ञान के विशेषज्ञों की एक चिकित्सा परामर्श टीम गठित करने को कहा गया था। मुख्य सचिव ने विभाग से अलग-अलग आबादी के स्तर पर सीरो सर्वेक्षण भी कराने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos