लाइव न्यूज़ :

चरार-ए-शरीफः बडगाम में आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी, जवान जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 22, 2020 14:27 IST

मुठभेड़ में एक जवान जख्मी हो गया है। सोमवार शाम को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने चरार-ए-शरीफ इलाके को घेर लिया था और आतंकियों की तलाश कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देचरार-ए-शरीफ इलाके में चल रही मुठभेड़ में मंगलवार सुबह एक आतंकी को मार गिराया गया है। पहचान पुलवामा के काकपोरा के रहने वाले आसिफ शाह के तौर पर की गई है।मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया था, जिन्हें बाद में 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जम्मूः बडगाम के चरार-ए-शरीफ इलाके में चल रही मुठभेड़ में मंगलवार सुबह एक आतंकी को मार गिराया गया है। उसकी पहचान पुलवामा के काकपोरा के रहने वाले आसिफ शाह के तौर पर की गई है।

तलाशी अभियान भी जारी है। इस मुठभेड़ में एक जवान जख्मी हो गया है। सोमवार शाम को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने चरार-ए-शरीफ इलाके को घेर लिया था और आतंकियों की तलाश कर रहे थे।

इसी दौरान मुठभेड़ में एक को ढेर किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल शाम को अंधेरे के कारण आप्रेशन को रोक दिया गया था। सुबह होते ही फिर से इसे शुरू किया गया। कल शुरुआती मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया था, जिन्हें बाद में 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

बताया गया कि चरार-ए-शरीफ इलाके में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। जिस जगह पर आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी वहां पहुंचते ही आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें एक आतंकी मारा गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित