लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एक दिन में तीसरी बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान घायल

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 5, 2019 23:42 IST

पिछले हफ्ते नियंत्रण रेखा पर, खासकर राजौरी और पुंछ जिलों में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का 60 से अधिक बार उल्लंघन किया है जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोग मारे गए।

Open in App

पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार( पांच मार्च) को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित दो इलाकों में बिना किसी उकसावे के एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये गोले दागे और गोलीबारी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया। पाकिस्तान की ओर से मंगवार रात ग्यारह बजे भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन जारी है।  यह तीसरी बार है जब पाकिस्तान ने  मंगलवार( पांच मार्च) को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में और पुंछ जिले की कृष्णा घाटी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। नौशेरा के कालल क्षेत्र में हुई इस घटना में एक सिपाही घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौशेरा के कालल क्षेत्र में एक सीमावर्ती चौकी की रक्षा में तैनात सिपाही को गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा में सबसे पहले सुबह साढ़े 11 बजे गोलीबारी की। इसके बाद शाम करीब छह बजे कृष्णा घाटी में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत द्वारा 26 फरवरी को खैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के बालाकोट में जैश-ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर हमला किए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन बढ़ गया है।पिछले हफ्ते नियंत्रण रेखा पर, खासकर राजौरी और पुंछ जिलों में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का 60 से अधिक बार उल्लंघन किया है जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोग मारे गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन