लाइव न्यूज़ :

एलओसी के कई सेक्टरों में पाक सेना की भीषण गोलाबारी, तीन नागरिक जख्मी, जवाबी कार्रवाई में बोफोर्स का इस्तेमाल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 7, 2020 16:12 IST

सीमा पार से छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। वहीं बालाकोट के बाद पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के करनाह क्षेत्र में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया, जिसमें तीन नागरिक घायल हुए हैं।सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलाबारी की।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान की इस हरकत का सेना माकूल जवाब दे रही है।

जम्मूः एलओसी के कई सेक्टरों में पाक सेना भीषण गोलाबारी कर रही है। कुपवाड़ा के करनाह में तोपखाने के गोले दागे गए जिस कारण 3 नागरिक जख्मी हो गए। जवाबी कार्रवाई के लिए इस ओर से बोफोर्स तोपों का इस्तेमाल किया गया तो उस पार त्राहि त्राहि मच गई।

पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान सीमा पार से छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। वहीं बालाकोट के बाद पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के करनाह क्षेत्र में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया, जिसमें तीन नागरिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान की इस हरकत का सेना माकूल जवाब दे रही है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलाबारी की।

इस दौरान रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया

इस दौरान रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायल नागरिकों की पहचान शम्सपोरा के मोहम्मद आरिफ, बागबला काछदियान के मोहम्मद याकूब और काचदियान के सैयद रफाकत के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच सेना के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने उड़ी में भी एलओसी पर संघर्षविराम का भी उल्लंघन किया है। उड़ी के बोनियार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार के गोले दागे।

बालाकोट और मेंढर सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में मोर्टार से गोलाबारी की

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार देर शाम एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बालाकोट और मेंढर सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में मोर्टार से गोलाबारी की। इससे नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन कर गया। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

इतना ही नहीं कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों और चौकियों को निशाना बनाया। इस दौरान लगभग साढ़े पांच घंटे तक गोलाबारी की, इसमें छह घरों को नुकसान पहुंचा है। सीमा सुरक्षा बल ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, नौगाम में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया

पाकिस्तान के सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के नौगाम में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। अधिकारी ने बताया, ‘ ‘ पाकिस्तान ने बिना उकसावे के उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में मोर्टार के गोले दागे और अन्य हथियारों से गोलीबारी की।’’ अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं