लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पत्रकार शुजात बुखारी का दूसरा हत्यारा आतंकी नवीद बडगाम मुठभेड़ में ढेर

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 28, 2018 11:52 IST

राइजिंग कश्‍मीर अखबार के संपादक शुजात बुखारी की हत्या 14 जुलाई 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में बुखारी की सुरक्षा में तैनात दो जवानों की भी मौत हो गई थी।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के बडगाम मुठभेड़ में पत्रकार शुजात बुखारी के हत्यारे लश्कर के आतंकी नवीद को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इसके अलावा एक और आतंकी को ढेर किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार तड़के से मुठभेड़ चल रही थी। 

बता दें कि बुखारी हत्याकांड में शामिल आतंकी अजाद मलिक को अनंतनाग में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पहले मार गिराया है। राइजिंग कश्‍मीर अखबार के संपादक शुजात बुखारी की हत्या 14 जुलाई 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में बुखारी की सुरक्षा में तैनात दो जवानों की भी मौत हो गई थी। शुजात बुखारी भारत-पाक शांति वार्ता और कश्मीर विवाद को सुलझाने के लिए लगातार काम कर रहे थे। 

कुलगाम और पुलवामा में भी तनाव की स्थिति

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आधी रात को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था।अधिकारी ने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है और विस्तृत जानकारी मिलनी अभी बाकी है। अधिकारी ने बताया कि दूसरे अभियान में पुलवामा जिले के त्राल के हफू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की थी।अधिकारी ने बताया कि ताजा रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं