लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: मुठभेड़ से पहले, जैश के आतंकवादियों को दिया गया आत्मसमर्पण का मौका

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:15 IST

Open in App

जम्मू, 19 नवंबर जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ में मारे गए चार संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को आत्मसमर्पण का मौका भी दिया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि भारत-पाक सीमा से हाल में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को लेकर जा रहे एक ट्रक को नगरोटा इलाके के बन टोल प्लाजा के पास सुबह पांच बजे जांच के लिये रोका गया लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग गया।

इसके तत्काल बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मी वाहन की जांच करने के लिये आगे बढ़े।

खबर मिलने पर जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे और आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।

पुलिस द्वारा जारी एक वीडियो में आईजीपी सिंह को लाउड स्पीकर पर घोषणा करते सुना गया, “ट्रक के अंदर जो भी छिपा है वह अपने हथियार डाल दे और दोनों हाथ ऊपर करके बाहर आ जाए।”

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने इस घोषणा की अनदेखी की जिसके बाद भीषण मुठभेड़ हुई।

आईजीपी सिंह ने कहा कि आतंकवादियों के हथगोले फेंकने और गोली चलाने के बाद अन्य सुरक्षा बल भी मुठभेड़ में शामिल हो गए। करीब तीन घंटे तक चली मुठभेड़ में चार आतंकवादी मार गिराये गए जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि चावल के बोरे से लदे ट्रक में मुठभेड़ के दौरान आग लग गई। ट्रक के अंदर छिपे आतंकवादियों के शव बरामद कर लिये गए हैं।

आईजीपी जम्मू ने कहा कि 11 एके राइफल, तीन पिस्टल, 24 मैगजीन, 29 हथगोले और छह यूबीजीएल ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारुद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

इसके अलावा दवाएं, तार के बंडल, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और भारी मात्रा में बैग भी आतंकवादियों के पास से बरामद हुए हैं।

आईजीपी सिंह ने कहा, “आतंकवादी बड़ी साजिश को अंजाम देने आए थे जिसे नाकाम कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह