लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir assembly elections 2024: कांग्रेस ने की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा, यहां जानें किसको कहां से मिला टिकट

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 27, 2024 07:50 IST

कांग्रेस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में तीन चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देपांच सीटों पर सहमति नहीं बनी है।ऐसे में केंद्र शासित प्रदेश की पांच सीटों पर दोस्ताना मुकाबला होगा। घोषणा के कुछ घंटों बाद कांग्रेस ने चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की।

जम्मू: कांग्रेस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में तीन चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की। सबसे पुरानी पार्टी ने कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर को दूरू से और पूर्व राज्य इकाई प्रमुख विकार रसूल वानी को बनिहाल से मैदान में उतारा। 

दिनभर चली बातचीत के बाद श्रीनगर में एनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि सीपीआई (एम) और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) को एक-एक सीट आवंटित की गई है।

पांच सीटों पर दोस्ताना मुकाबला

पांच सीटों पर सहमति नहीं बनी है। ऐसे में केंद्र शासित प्रदेश की पांच सीटों पर दोस्ताना मुकाबला होगा। घोषणा के कुछ घंटों बाद कांग्रेस ने चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की।

नाम और निर्वाचन क्षेत्र

-दूरू से गुलाम अहमद मीर 

बनिहाल से विकार रसूल वानी

-त्राल से सुरिंदर सिंह चन्नी 

-देवसर से अमानुल्लाह मंटू

-अनंतनाग से पीरज़ादा मोहम्मद सैयद

-इंद्रवाल से शेख जफरुल्लाह

-भद्रवाह से नदीम शरीफ

-डोडा से शेख रियाज

-डोडा पश्चिम से प्रदीप कुमार भगत

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा 25 सितंबर को और तीसरा 1 अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024नेशनल कॉन्फ्रेंसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल