लाइव न्यूज़ :

झारखंड में बोले जेपी नड्डा, जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद के बीज अनुच्छेद 370 के कारण बोए गए, PM ने उसे हटाकर देश को एक किया

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 4, 2019 14:11 IST

जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर राजनीतिक कार्यकर्ता अपने दल को यशस्वी करने को हमेशा तत्पर रहता है। मैं ये मानता हूं कि जो बीजेपी का कार्यकर्ता है वह अपने आप को भाग्यशाली माने क्योंकि पार्टी जिस विचारधारा के साथ काम कर रही है उससे देश ही नहीं बल्कि दुनिया में यश बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार (04 अक्टूबर) को पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी में यहां 65 सीटें जीतने की योजना बनाकर चल रही है। प्रदेश में विधानसभा की 81 सीटें हैं।

झारखंड के हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार (04 अक्टूबर) को पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मरी में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने को लेकर कहा है कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद के बीज अनुच्छेद 370 के कारण बोए गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उसको हटाकर देश को एक करने का काम किया। बता दें, झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी में यहां 65 सीटें जीतने की योजना बनाकर चल रही है। प्रदेश में विधानसभा की 81 सीटें हैं।

नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर राजनीतिक कार्यकर्ता अपने दल को यशस्वी करने को हमेशा तत्पर रहता है। मैं ये मानता हूं कि जो बीजेपी का कार्यकर्ता है वह अपने आप को भाग्यशाली माने क्योंकि पार्टी जिस विचारधारा के साथ काम कर रही है उससे देश ही नहीं बल्कि दुनिया में यश बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में हमारे कार्यकर्ताओं ने सिर्फ नए सदस्य ही नहीं बनाये बल्कि 1 लाख 85 हजार कार्यकर्ताओं ने एक हफ्ता विस्तारक के रूप में रहकर भी कार्य किया। आज कोई भी हमारे साथ मुकाबला करने को तैयार नहीं है। हम ऐसी पार्टी हैं जो अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ती है। बीजेपी ने अपनी सदस्य संख्या को 11 करोड़ से 17 करोड़ पहुंचा दिया है।

नड्डा ने कहा कि हमारे पास प्रदेश से लेकर इलाके तक, लोकसभा से लेकर विधानसभा और ग्राम पंचायत तक शक्तिशाली नेतृत्व है। दुनिया में 193 देश हैं, उस 193 देशों में अगर 7 देशों को छोड़ दिया जाए तो बाकी सारे देशों की जनसंख्या से ज्यादा हमारी सदस्य संख्या है। अभी कुछ समय पहले प्रधानमंत्री जी एक सप्ताह के लिए अमेरिका में थे। उस एक सप्ताह में उन्होंने भारत की जो तस्वीर दुनिया के सामने रखी, एक उभरता हुआ भारत दुनिया ने देखा। दुनिया का सभी राष्ट्राध्यक्ष मोदी जी से मिलने के लिए आतुर थे।

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत झारखंड के 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवरेज मिल चूका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर हैं। 

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल