लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पिछले 12 घंटों में सुरक्षाबल के जवानों ने 4 आतंकियों को मार गिराया, तीन सैनिक भी हुए शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 2, 2020 17:38 IST

जम्मू कश्मीर के हंडवाड़ा स्थित छंजमुल्लाह गांव में खत्म हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहंडवाड़ा में दो और पुलवामा में दो आतंकी के ढेर होना की खबर है।पुलवामा के जिस मकान में आतंकी थे, उसे सेना ने उड़ा दिया, 5 पत्थरबाज भी जख्मी।

जम्मू: पिछले 12 घंटों में जम्मू कश्मीर में तीन सैनिक शहीद हो गए तथा चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया। एक उस मकान को भी मोर्टार से उड़ा दिया गया जिसमें आतंकियों ने शरण ले रखी थी। मुठभेड़स्थल पर एकत्र हुए पत्थरबाजों पर की गई कार्रवाई में पांच जख्मी हो गए। बताया जाता है कि 2 पत्थरबाजों को गोलियां भी लगी हैं। इस बीच हंडवाड़ा में एक अन्य स्थान पर जिन आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही थी वे भाग निकलने में कामयाब रहे।

कुछ देर पहले ही हंडवाड़ा के छंजमुल्लाह गांव में खत्म हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। फिलहाल गोलीबारी बंद हो चुकी थी। पुलिस का कहना था कि दोपहर को शुरू हुई इस मुठभेड़ में 2 से 4 आतंकियों को घेरे में लिया गया था। बाकी के बारे में तलाशी अभियान जारी था।

इससे पहले पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ करीब 10 घंटों तक चली। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी जिसमें सीआरपीएफ के अलावा 55 आरआर की बटालियन के जवान भी शामिल थे।

दोपहर बाद सेना के जवानों ने उस घर को मोर्टार से उड़ा दिया जहां आतंकियों े कब्जा कर रखा था और सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा रहे थे। समाचार भेजे जाने तक दो शव बरामद कर लिए गए थे तथा मुठभेड़स्थल की तलाशी जारी थी।

इस बीच मुठभेड़स्थल पर एकत्र हुए पत्थरबाजों को भगाने के लिए सुरक्षाबलों को बल प्रयोग करना पड़ा जिस कारण पांच पत्थरबाज जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि दो पत्थरबाजों को गोली लगी है पर इस पर अधिकारी खामोशी धारण किए हुए थे।

दूसरी ओर कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में शुक्रवार रात को आरंभ हुई मुठभेड़ में लश्कर ए ताइबा के टॉप कमांडर हैदर समेत जो तीन आतंकी फंसे हुए थे उनके भाग निकलने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि हैदर अपने साथियों के साथ एलओसी से घुसपैठ कर आए किसी ग्रुप को रिसीव करने जा रहा था। इसी दौरान इन्हें ट्रैक कर लिया गया था।

कल रात को पाक सेना द्वारा उड़ी सेक्टर में एलओसी पार से की गई भीषण गोलाबारी में जो तीन जवान जख्मी हो गए थे उनमें से दो ने आज सुबह दम तोड़ दिया तथा आज दोपहर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके के करनाह सेक्टर में एक सैनिक उस समय शहीद हो गया जब उसके हाथ में हथगोला फूट गया। हथगोले के फूटने के काारण नायक जिगेन्द्र सिंह की तत्काल मौत हो गई जबकि नायक जितेंद्र सिंह को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो