लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को मार गिराया, बीते 48 घंटे में 10 आतंकी ढेर

By भाषा | Updated: April 11, 2021 09:51 IST

जम्मू कश्मीर के अलग-अलग जगहों पर चल रहे ऑपरेशन में बीते 48 घंटे में 10 आतंकी को सेना के जवानों ने मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी कश्मीर में कुल 4 जगहों पर बीते दो दिनों में मुठभेड़ हुई है।सुरक्षाबलों ने हादीपुरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की थी।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि इसके साथ ही मुठभेड़ में मारे जाने वाले आतंकवादियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के हादीपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक आतंकवादी शनिवार को मारा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादीपुरा में अभियान में दो और आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक हाल-फिलहाल में ही आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था और सुरक्षाबलों ने उससे आत्मसमर्पण करने की अपील की थी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर, विजय कुमार ने कहा, ‘‘माता-पिता ने भी अपील की लेकिन अन्य आतंकवादियों ने उसे आत्मसमर्पण नहीं करने दिया।’’

सुरक्षाबलों ने हादीपुरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की थी और तलाश अभियान चलाया था जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाश अभियान अब भी चल रहा है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर के अलग-अलग जगहों पर चल रहे ऑपरेशन में बीते 48 घंटे में 10 आतंकी को सेना के जवानों ने मार गिराया है। दक्षिणी कश्मीर में कुल 4 जगहों पर बीते दो दिनों में मुठभेड़ हुई है।

पुलवामा व अनंतनाग जिले के अलावा त्राल में भी आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। इसके बाद अब शोपियां में 3 आतंकी के मारे जाने की खबर है।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू