लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, सैन्य अफसर समेत 4 जवान शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 8, 2020 16:42 IST

सेना प्रवक्ता ने बताया कि रविवार तड़के मच्छेल सेक्टर में तैनात सीमा प्रहरियों को एलओसी की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कुछ हलचल दिखी। इस पर सतर्क जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और पाकिस्तानी सीमा से भारतीय क्षेत्र की ओर आने वाले आतंकवादियों को चेतावनी दी।

Open in App
ठळक मुद्देकुपवाड़ा जिले में मच्छेल सेक्टर से आतंकियों के एक बड़े दल को इस ओर धकेलने का प्रयास किया गया है। सेना का एक कैप्टन रैंक का अफसर और तीन अन्य जवान शहीद हो गए

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह एलओसी से सटे कुपवाड़ा जिले में मच्छेल सेक्टर से आतंकियों के एक बड़े दल को इस ओर धकेलने का प्रयास किया गया है। कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में पाक आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम तो किया पर इस कोशिश में दोनों के बीच भीषण मिनी युद्ध भी हुआ है जिसमें सेना का एक कैप्टन रैंक का अफसर और तीन अन्य जवान शहीद हो गए। तीन घुसपैठिए मारे गए तथा बाकी भाग निकले।

सेना प्रवक्ता ने बताया कि रविवार तड़के मच्छेल सेक्टर में तैनात सीमा प्रहरियों को एलओसी की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कुछ हलचल दिखी। इस पर सतर्क जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और पाकिस्तानी सीमा से भारतीय क्षेत्र की ओर आने वाले आतंकवादियों को चेतावनी दी।

इस पर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की चेतावनी को अनसुना कर उन पर फायरिंग करना शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए मुठभेड़ की फिराक में जुटे आतंकवादियों की खिलाफ फायरिंग करना शुरू कर दी। इस जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है।

दोनों पक्षों के बीच हुए भीषण युद्ध में सेना का एक कैप्टन, दो जवान तथा बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। चार जवान जख्मी हुए हैं उनका दशा स्थिर बताई जा रही है। इस मिनी युद्ध के दौरान पाक सेना ने भी गोले बरसाए तथा गोलियां दाग आतंकियों को कवर फायर दिया पर इसकी पुष्टि फिलहाल सेना ने नहीं की है।

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित चार जवान शहीद हो गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों को घटनास्थल से एक एके राइफल, दो बैग और अन्य सामान बरामद हुआ है। क्षेत्र में अभी भी सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के खिलाफ आप्रेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार मच्छेल सेक्टर में एलओसी पर सेना के जवानों ने सुबह तड़के हलचल देखी। जवानों ने देखा कि आतंकियों का एक दल इस तरफ आ रहा था। जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। जैसे ही आतंकी इस तरफ आए सेना के जवानों की तरफ से फायरिंग शुरु कर दी गई। इस फायरिंग में एक आतंकी मारा गया। बाकी के उसके साथी मौके से भाग गए। रोशनी लगने के बाद सेना के जवानों ने आतंकी के शव को बरामद कर लिया। उसके पास से एक एके राइफल तथा दो बैग बरामद हुए।

फिर से इलाके में सर्च आप्रेशन चलाया गया। इसमें आतंकियों के पांवों के निशान मिले हैं। आतंकियों का पूरा एक ग्रुप घुसपैठ करके इस तरफ दाखिल होने के प्रयास में था लेकिन उनकी हरकत समय रहते देख ली गई जिससे प्रयास को विफल कर दिया गया। सेना के प्रवक्ता राजेश कालिया ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया