लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में नदी में गिरने से सेना के जवान की मौत, नियंत्रण रेखा के पास गश्त लगाते वक्त हुआ हादसा

By भाषा | Updated: August 8, 2020 00:43 IST

जम्मू कश्मीर: जिस जवान की मौत हुई है उसका नाम आमिर हुसैन वानी है। वह अनंतनाग जिले का रहने वाला था। सेना के जवान के साथ हादसा गुरुवार (6 अगस्त) को हुआ और शुक्रवार (7 अगस्त) को उसकी अस्पताल में मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने शुक्रवार को राइफलमैन आमिर हुसैन वानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राइफलमैन वानी 2012 में सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास फिसलकर गहरी नदी में गिरने से सेना के 27 वर्षीय एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार (7 अगस्त) को यह जानकारी दी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग जिले का निवासी राइफलमैन आमिर हुसैन वानी नियंत्रण रेखा के पास गश्त लगा रहे एक दल में शामिल थे। बृहस्पतिवार को उनके साथ यह हादसा हो गया।

अधिकारी ने कहा, “जवान को उनके दल ने बचाया, प्राथमिक उपचार दिया और नजदीकी सेना चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया। हालांकि जवान की मौत हो गई।” सेना ने शुक्रवार को राइफलमैन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बादामीबाग छावनी में कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू और सभी अधिकारियों की ओर से दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि दी गई। राइफलमैन वानी 2012 में सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं। अधिकारी ने कहा कि वानी के पार्थिव शरीर को उनके गांव ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां