लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा मुठभेड़ में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, मारा गया लश्कर का कमांडर हैदर

By अनुराग आनंद | Updated: May 3, 2020 14:04 IST

हंदवाड़ा में हो रहे इस ऑपरेशन में दो बड़े अफसर समेत पांच जवान भी शहीद हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना काफी दिनों से लश्कर के कमांडर हैदर को खोज रही थी।भारतीय सेना के एक कर्नल रैंक के अधिकारी इस ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सेना व आतंकियों के बीच हो रहे मुठभेड़ में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। कश्मीर के हंदवाड़ा के राजवार इलाके में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकी मार गिराए गए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस एनकाउंटर में लश्कर कमांडर हैदर भी मारा गया है।

हालांकि इस ऑपरेशन में दो बड़े अफसर समेत पांच जवान भी शहीद हो गए हैं। शहीदों में एक कर्नल, एक मेजर, दो सेना के जवान और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। 

बता दें कि उत्तर कश्मीर में हंदवाड़ा इलाके के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए। यह इलाका उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारी आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाने जा रही टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान दो अधिकारियों सहित सुरक्षा बल के पांच जवान लापता हो गए। पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई एक अन्य मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में शुक्रवार को तलाश अभियान चलाया। 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में कड़ी तलाशी और छानबीन की। शनिवार शाम को हालांकि आतंकवादियों से सुरक्षा बलों का सामना हुआ और मुठभेड़ शुरू हुई। हालांकि अधिकारी ने कोई और जानकारी नहीं दी। पहले  सेना के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों के पांच जवान लापता हो गए हैं क्योंकि उनसे संपर्क टूट गया है। 

एक अन्य अभियान में, दक्षिण कश्मीर स्थित जिले के दंगेरपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद शनिवार तड़के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और पता लगाया जा रहा है वे किस संगठन से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है 

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?