लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर ने जगमोहन के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 4, 2021 17:14 IST

Open in App

जम्मू, चार मई जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पूर्व राज्यपाल जगमोहन के निधन पर मंगलवार को तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की।

कुछ दिनों से बीमार चल रहे जगमोहन का निधन हो गया। वह 93 साल के थे।

सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि पूर्व राज्यपाल के सम्मान में प्रशासन ने मंगलवार से बृहस्पतिवार तक तीनों दिन का शोक रखने का फैसला किया है।

द्विवेदी ने अधिसूचना में कहा है, ‘‘राजकीय शोक के दौरान सभी इमारतों और अन्य जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राजकीय शोक के दौरान मनोरंजन का कोई कार्यक्रम नहीं होगा।’’

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जगमोहन के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि वह दूरदर्शी, कुशल और प्रभावी प्रशासक थे।

उपराज्यपाल कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह एक दूरदर्शी, कुशल और प्रभावी प्रशासक थे। जगमोहन जी को जम्मू कश्मीर में सुधार और समाज की सेवा के लिए याद किया जाएगा।’’

उपराज्यपाल ने दिवंगत नेता के परिवार, दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रार्थना की कि आत्मा को शांति मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए