लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अलगाववादियों के बंद के कारण दूसरी बार स्थगित हुई अमरनाथ यात्रा

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 13, 2019 17:36 IST

इससे पहले 8 जुलाई को आतंकी कमांडर बुरहान वानी की तीसरी बरसी पर भी अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर देना पड़ा था।

Open in App

अलगाववादियों के बंद के कारण एक सप्ताह में दूसरी बार अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर देना पड़ा है। इससे पहले 8 जुलाई को आतंकी कमांडर बुरहान वानी की तीसरी बरसी पर भी अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर देना पड़ा था।

अलगाववादियों के बंद का असर अमरनाथ यात्रा पर देखने को मिला है। बंद के कारण एक दिन के लिए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। शनिवार को अलगाववादियों के संयुक्त संगठन ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने श्रीनगर बंद का आह्वान किया था। यह बंद वर्ष 1931 में 13 जुलाई को श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके में मारे गए करीब 22 लोगों के विरोध में किया गया है। 

कश्मीर के लोग इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हैं जबकि जम्मू के लोग इसका विरोध करते हैं क्योंकि यह मामला तत्कालीन महाराजा हरि सिंह के खिलाफ विद्रोह से जुड़ा है। अलगाववादी संगठनों ने लोगों से अनुरोध किया था कि वे शनिवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और इस बंद की कॉल को सफल बनाएं।

नतीजतन अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को जम्मू-कश्मीर से यात्रियों का जत्था रोक दिया गया। इससे पहले, 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की बरसी पर भी अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को रवाना होने से रोक दिया गया था।

कश्मीर घाटी में शहीदी दिवस पर आज अलगाववादी संगठनों के साझा मंच ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप के बंद के आह्वान पर श्रीनगर के कई हिस्सों में धारा 144 लागू की गई थी। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया था।

कश्मीर घाटी में सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। श्रीनगर शहर के ज्यादातर हिस्सों में पूर्ण बंद रहा। सड़कों पर सन्नाटा था। श्रीनगर के पुराने शहर तथा डाउन टाउन व कई अन्य हिस्सों में प्रदर्शन की आशंका के चलते धारा 144 लागू की गई थी। कश्मीर घाटी में रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया था। प्रशासन ने शुक्रवार को अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया था। हुर्रियत कान्फ्रेंस के नेता मुख्तार वाजा सहित हिलाल वार और जावेद मीर को भी उनके घरों पर नजरबंद कर दिया गया था।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरश्रीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया