लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक परिषद ने दूरसंचार, इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने वाली नीति को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:09 IST

Open in App

जम्मू, 28 नवंबर जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक परिषद ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए दूरसंचार और इंटरनेट कनेक्टिविटी में सुधार के लिए शनिवार को ‘जम्मू-कश्मीर संचार एवं संयोजकता अवसंरचना नीति’ (जेकेसीसीआईपी) को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई परिषद की बैठक में यह मंजूरी दी गई।

केंद्र शासित प्रदेश में दूरसंचार अवसंरचना को स्थापति करने में और अधिक छूट देने के लिए नई नीति में 'राइट्स ऑफ वे' (आरओडब्ल्यू) के प्रावधान को शामिल किया गया है, जो एकल-खिड़की तंत्र के माध्यम से त्वरित और समयबद्ध तरीके से आरओडब्ल्यू के निर्बाध मंजूरी को सुनिश्चित करता है। इसमें ऊपरी (मोबाइल टॉवर) और भूमिगत (ऑप्टिकल फाइबर) दोनों से जुड़े बुनियादी ढाँचे शामिल हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि मंजूरी प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए इस नीति के तहत एक वर्ष के भीतर जम्मू-कश्मीर ई-गवर्नेंस एजेंसी द्वारा ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि नीति में शिकायत दर्ज करने के 45 दिनों के भीतर अवसंरचना प्रदाताओं और सरकारी अधिकारियों के बीच विवादों के निवारण के प्रावधान भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित