लाइव न्यूज़ :

सरकारी भवनों पर राष्ट्र ध्वज लगाने का जम्मू कश्मीर प्रशासन का फैसला असुरक्षा को दर्शाता है :महबूबा

By भाषा | Updated: April 7, 2021 21:47 IST

Open in App

श्रीनगर, सात अप्रैल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्र ध्वज लगाने का जम्मू कश्मीर प्रशासन का फैसला असुरक्षा की भावना को प्रदर्शित करता है क्योंकि देश में कहीं भी ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों से जम्मू कश्मीर में सभी सरकारी भवनों पर पिछले महीने के अंत में तिरंगा झंडा लगाने को कहा था। प्रशासन ने भी सभी उपायुक्तों और विभागों के संभागीय प्रमुखों को उपराज्यपाल के आदेश को पखवाड़े भर में लागू करने का निर्देश दिया था।

महबूबा ने कहा, ‘‘यह उनकी असुरक्षा की भावना को प्रदर्शित करता है...अनश्चितता की भावना है। इस तरह के आदेश सिर्फ जम्मू कश्मीर में ही क्यों जारी किये जा रहे हैं? देश के अन्य हिस्सों में, राज्यपाल या प्रशासक ने ऐसा आदेश जारी नहीं किया है। ’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में असहमति के स्वर को अपराध की श्रेणी में डाल दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उनसे (सरकार से) असहमति जताने वाले किसी को भी, चाहे वह पत्रकार, नेता आदि हों, उन पर मामला दर्ज कर दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos