लाइव न्यूज़ :

पर्यटकों को लुभाने के लिए खेल और कार्निवाल आयोजित करेगा जम्मू-कश्मीर प्रशासन

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:31 IST

Open in App

जम्मू, 15 दिसंबर जम्मू-कश्मीर प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने केन्द्र शासित प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में पिछले महीने में वृद्धि होने का दावा करते हुए उन्हें लुभाने के लिए खेलों और कार्निवाल के आयोजन की बात कही।

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन सचिव सरमद हाफिज ने बताया कि ‘खेलो इंडिया’ के तहत फरवरी, 2021 में गुलमर्ग में ‘राष्ट्रीय शीत खेलों’, जम्मू सांस्कृतिक उत्सव और शुद्ध डोगरी भोजन उत्सव का आने वाले दिनों में आयोजन किया जाएगा।

हाफिज ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘धीरे धीरे पर्यटकों का विश्वास लौट रहा है और यहां कश्मीर घाटी और जम्मू के माता वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले की संख्या बढ़ रही है और सर्दियों में हमें अच्छी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण पिछले कई महीनों से 100 से भी कम पर्यटक रोजाना विमान से कश्मीर आ रहे थे।

अपने दावे की पुष्टि के लिए कोई आंकड़ा दिए बगैर उन्होंने कहा, ‘‘एक महीने पहले के मुकाबले, आज 15 गुना से ज्यादा लोग आए हैं। खेलो इंडिया के तहत फरवरी में गुलमर्ग में राष्ट्रीय शीत खेलों के साथ-साथ कई आयोजन होंगे।’’

संस्कृति, युवा मामलों और खेल विभाग के सचिव हाफिज ने कहा कि सप्ताह या 10 दिन में जम्मू सांस्कृतिक कार्यक्रम और शुद्ध डोगरी भोजन उत्सव के अलावा जम्मू के पास पटनीटाप में उत्सव का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पर्यटन को संस्कृति से जोड़ना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो