लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शीघ्र खराब हो जाने वाले फलों व सब्जियों के लिए विमान से ढुलाई व्यवस्था शुरू की

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:57 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ जून जम्मू कश्मीर प्रशासन ने चेरी जैसे जल्द खराब हो जाने वाले बागवानी उपजों को इस केंद्रशासित प्रदेश से दिल्ली और मुंबई जैसे बाजारों में पहुंचाने के लिए मंगलवार को विमान सेवा शुरू की।

यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कृषि एवं कृषक कल्याण एवं बागवानी विभागों के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी ने कश्मीर घाटी के विभिन्न विक्रेताओं के चेरी को ले जा रही गाड़ियों को रवाना किया और बाद में इस फल को श्रीनगर हवाई अड्डे से विमानों से दिल्ली और मुंबई ले जाया जाएगा।

इस मौके पर चौधरी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के बागवानी क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक घटना है और इस केंद्र शासित प्रदेश के फलों एवं सब्जियों के विपणन के लिए एक बहुत बड़ी शुरुआत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जल्द खराब हो जाने वाले करीब पांच टन फल उपज को आज मुंबई और दिल्ली जैसे विभिन्न शहरों के लिए विमान से ले जाया जाएगा और विमान से महज कुछ घंटों ये चीजें वहां पहुंच जाएगी। ’’

चौधरी ने कहा कि इससे जम्मू कश्मीर के फल उत्पादक मजबूत होंगे और उनकी आय बढ़ेगी एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे