लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तवी कृत्रिम झील परियोजना के पूर्ण होने की नयी समयसीमा अप्रैल 2023 तय की

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:14 IST

Open in App

जम्मू, 11 नवंबर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने वर्ष 2009 के बाद से कई बार की ''देरी और रद्दीकरण'' से प्रभावित जम्मू स्थित तवी कृत्रिम झील परियोजना के पूर्ण होने की नयी समयसीमा अप्रैल 2023 तय की है।

इस परियोजना को 2012 में पूरा होना था, लेकिन ठेकेदार इस निर्धारित तिथि को काम पूरा करने में विफल रहा। उसके बाद इस परियोजना को पूरी करने की तिथि पांच बार- 2013, 2015, 2016, 2017 और 2018- बढाई गई, लेकिन ठेकेदार के काम रोक देने के चलते इस परियोजना को रद्द करने को मजबूर होना पड़ा और जांच के आदेश दिये गए।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर के उन्नयन के लिए परियोजना को अहम करार देते हुए मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने विभाग को परियोजना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिये।

उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव ने जम्मू में तवी रिवर फ्रंट के विकास से जुड़ी एक परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है