लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर प्रशासन जम्मू क्षेत्र को रोमांचक पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए तैयार

By भाषा | Updated: April 10, 2021 20:15 IST

Open in App

जम्मू, 10 अप्रैल जम्मू-कश्मीर सरकार जम्मू क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोमांचक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) शुरू करने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू की सुंदर तलहटी से लेकर किश्तवाड़ के शानदार पहाड़ों और मनोरम स्थलों तथा राजौरी-पुंछ की अल्पाइन झीलों से लेकर भद्रवाह और पटनीटॉप की शांत वादियों तक इस क्षेत्र में कई अद्भुत जगह हैं, जो रोमांच से भरपूर है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के पर्यटन निदेशक डॉ. नसीम जावेद चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जम्मू-कश्मीर पर्यटन नीति के अनुसार पहले से अधिसूचित क्षेत्रों को विकसित करने के अलावा नए संभावित क्षेत्रों का खाका तैयार करने और पहचान करने सहित अन्य तौर-तरीकों को अंतिम रूप दें।

यहां एक सलाहकार बैठक में भारत भर के विभिन्न क्षेत्रों और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञों ने किसी भी साहसिक गतिविधि की शुरुआत से पहले विभिन्न उपायों की शुरुआत करने की बात कही। बैठक में भारतीय स्कीइंग और पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग, जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान, पहलगाम, राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा और भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर के विशेषज्ञ शामिल हुए।

उन्होंने सुरक्षा उपायों, गुणवत्ता वाले उपकरणों, प्रशिक्षित कर्मचारियों और स्थानीय युवाओं की भागीदारी और प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू पहले से ही एक तीर्थ स्थान के रूप में प्रसिद्ध है, लेकिन इस क्षेत्र के साहसिक पर्यटन स्थलों को अभी भी उजागर नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे