लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने परिसीमन आयोग की मदद के लिए नोडल अधिकारी किए नामित

By भाषा | Updated: July 10, 2021 15:47 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 जुलाई जम्मू कश्मीर प्रशासन ने परिसीमन आयोग को समय पर सूचना देने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी शनिवार को नामित किए।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, आयोग से संपर्क करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश के 20 जिलों में से प्रत्येक में एक अधिकारी नामित किया गया है। आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर का चार दिवसीय दौरा पूरा किया और इस दौरान राजनीतिक दलों तथा जिला प्रशासन से बातचीत की।

आदेश में कहा गया है कि नोडल अधिकारी आयोग द्वारा सूचना मांगे जाने पर उन्हें समय पर सूचना देकर उपायुक्तों की मदद करेंगे। नोडल अधिकारी आयोग को देने के लिए पक्षकारों के प्रतिवेदन लेंगे और आयोग द्वारा दिए जाने वाले किसी भी काम के लिए जिम्मेदार होंगे।

परिसीमन आयोग की प्रमुख न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने शुक्रवार को केन्द्र शासित प्रदेश में निर्वाचन क्षेत्रों को फिर से तैयार करने के वास्ते सूचना एकत्र करने के लिए जम्मू-कश्मीर का चार दिवसीय दौरा संपन्न किया।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अलावा आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) देसाई ने आश्वासन दिया कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा