लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: टू जी मोबाइल डाटा सेवा 15 फरवरी तक बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: February 8, 2020 05:36 IST

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को इस केंद्रशासित प्रदेश में टू जी मोबाइल डाटा सेवा 15 फरवरी तक बढ़ाने की घोषणा की। गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा ने इस आशय का आदेश जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देइस केंद्रशासित प्रदेश में मोबाइल डाटा उपयोगकर्ताओं के लिए स्वीकृत साइटों की संख्या बढ़ाकर 481 कर दी गई है। इस आदेश में कहा गया है कि काबरा ने संपूर्ण सुरक्षा स्थिति पर मोबाइल डाटा सेवाओं के असर तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों की रिपोर्ट पर गहन विचार के बाद उन पर पाबंदियों की समीक्षा की।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को इस केंद्रशासित प्रदेश में टू जी मोबाइल डाटा सेवा 15 फरवरी तक बढ़ाने की घोषणा की। गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा ने इस आशय का आदेश जारी किया। इस केंद्रशासित प्रदेश में मोबाइल डाटा उपयोगकर्ताओं के लिए स्वीकृत साइटों की संख्या बढ़ाकर 481 कर दी गई है।

इस आदेश में कहा गया है कि काबरा ने संपूर्ण सुरक्षा स्थिति पर मोबाइल डाटा सेवाओं के असर तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों की रिपोर्ट पर गहन विचार के बाद उन पर पाबंदियों की समीक्षा की।

इन एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में आतंकवादी गतिविधियों में इंटरनेट के इस्तेमाल की बात कही थी। काबरा ने कहा कि 31 जनवरी के आदेश में दिये गये निर्देश एवं पाबंदियां 15 फरवरी तक बनी रहेंगी।

जम्मू कश्मीर में 25 जनवरी को मोबाइल फोनों पर टू जी इंटरनेट सुविधा बहाल कर दी गयी थी जो पिछले साल पांच अगस्त से निलंबित थी।

केंद्र ने पिछले साल पांच अगस्त को पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य पर लागू संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बना दिया था और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों- जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था।

टू जी मोबाइल इंटरनेट की बहाली की 31 जनवरी को समीक्षा की गयी और उसे अगले एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया। यह शुक्रवार को खत्म हो रहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरइंटरनेटलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं